मेयर ने बांटे 150 बुजुर्गो को कंबल
जागरण संवाददाता, पानीपत : नगर निगम के मेयर सुरेश वर्मा ने वार्ड सात में आयोजित कंबल वितरण समारोह
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jan 2018 07:13 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jan 2018 07:13 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पानीपत :
नगर निगम के मेयर सुरेश वर्मा ने वार्ड सात में आयोजित कंबल वितरण समारोह में 150 बुजुर्गो को कंबल बांटे। इस दौरान उन्होंने वार्ड में राकेश नगर में गली का शिलान्यास एक कन्या से करवाया। मेयर ने बताया कि वे अब तक वार्ड में 55 करोड़ के विकास कार्य करवा चुके हैं। मेयर बनने के बाद वे अन्य वार्डो में भी विकास करवा रहे हैं। विकास करवाने का यह सिलसिला जारी रहेगा। जनता को भी निगम को सहयोग देना चाहिए।
इस अवसर पर पार्षद संजीता देवी, संजीव कुमार, जितेंद्र कंडेला, इंदर पाल, वीरसैन, कटारा, मांगा, शिवचरण, उर्मिला, कालीचरण, हरि, जगदीश राजौंद, सतबीर व अन्य व्यापारी भी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें