Move to Jagran APP

सिविल अस्पताल में अब शुक्रवार को भी बनेंगे दिव्यांगता प्रमाण-पत्र

जागरण संवाददाता पानीपत दिव्यांगों के लिए अच्छी खबर है। सिविल अस्पताल में अब बुधवार के अलावा

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 11:55 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 11:55 PM (IST)
सिविल अस्पताल में अब शुक्रवार को भी बनेंगे दिव्यांगता प्रमाण-पत्र
सिविल अस्पताल में अब शुक्रवार को भी बनेंगे दिव्यांगता प्रमाण-पत्र

जागरण संवाददाता, पानीपत : दिव्यांगों के लिए अच्छी खबर है। सिविल अस्पताल में अब बुधवार के अलावा शुक्रवार को भी बनेंगे मेडिकल परीक्षण होगा और प्रमाण-पत्र बनाए जाएंगे। इसी कड़ी में 30 से अधिक दिव्यांगों ने प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन जमा किया। तीन साल से अधिक प्रमाण पत्रों का दोबारा सत्यापन कराना होगा। तीन साल के भीतर जारी हुए प्रमाण-पत्रों को आनलाइन किया जा रहा है। सिविल सर्जन डा. जितेंद्र कादियान ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन के साथ लगाए दिव्यांगता संबंधी दस्तावेजों की जांच कर, इसे आनलाइन भी किया जा रहा है। तीन साल से अधिक पुराने प्रमाण-पत्रों का दोबारा सत्यापन किया जा रहा है। स्वाबलंबन पोर्टल पर आनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। एक सप्ताह में 80 से 100 दिव्यांग आवेदन कर रहे हैं, इनमें अधिकांश अस्थि विकार यानि हाथों-पैरों की दिव्यांगता है।

loksabha election banner

सिविल सर्जन ने दिव्यांगों को सीख देते हुए कहा कि आवेदन में दिए सभी बिदुओं को अच्छी तरह पढें। सभी दस्तावेज साथ में लगाएं ताकि आवेदन निरस्त न करना पड़े।

नवीनीकरण के लिए ये दस्तावेज जरूरी

आधार कार्ड नंबर, पानीपत का आवास प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, मोबाइल फोन नंबर, पुराना दिव्यांगता प्रमाण पत्र। मिलेगा यूडीआइडी कार्ड

सिविल सर्जन ने बताया कि हरियाणा सरकार, समाज कल्याण विभाग सभी दिव्यांगों को यूडीआइडी (यूनिक डिसेबिलिटी पहचान पत्र) जारी करेगी। 31 अगस्त 2022 तक दिव्यांगों को यूडीआइडी से जोड़ने की अंतिम तारीख है। एक सितंबर 2022 से दिव्यांगों को सभी लाभ इसी कार्ड से माध्यम से मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.