Move to Jagran APP

भाजपा की उल्टी गिनती शुरू, कांग्रेस बंटी धड़ों में : दिग्विजय

यमुनानगर : इनसो अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कांग्रेस और बीजेपी पर दोनों पर हमला बोला।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Jul 2018 11:02 AM (IST)Updated: Mon, 16 Jul 2018 02:34 PM (IST)
भाजपा की उल्टी गिनती शुरू, कांग्रेस बंटी धड़ों में : दिग्विजय
भाजपा की उल्टी गिनती शुरू, कांग्रेस बंटी धड़ों में : दिग्विजय

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : पांच अगस्त को कैथल में इनसो का स्थापना दिवस होगा। जिसमें एक लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। यह दावा इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय ¨सह चौटाला ने प्रेसवार्ता में किया। वह पूर्व विधायक दिलबाग ¨सह के कार्यालय में पहुंचे थे। इनसो के स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के लिए वह कार्यकर्ताओं को न्यौता देने आए थे। इस दौरान पुरानी पेंशन बहाली को लेकर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भी उन्हें ज्ञापन दिया। जिस पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर कर्मचारियों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

loksabha election banner

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में इनेलो बसपा की लहर नहीं आंधी है और 2019 के विधानसभा चुनाव में यह गठबंधन भारी बहुमत से विजय होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज हर वर्ग भाजपा सरकार से दुखी है और भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने कांग्रेसी नेताओं की बयानबाजी का उत्तर देते हुए चौटाला ने कहा कि मौजूदा हरियाणा कांग्रेस में एक या दो नहीं पूरे 16 धड़े हैं और इनके सभी नेता केवल अन्य नेताओं की टांग खींचने में लगे हुए हैं। जो पार्टी के नेता एक नहीं हो सकते वह क्या प्रदेश में सरकार बनाने का दावा करेंगे और क्या लोगों का भला करेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक दिलबाग ¨सह, ईश्वर पलाका, दलमीरा राम सैनी, महिपाल ¨सह, प्रताप ¨सह संधू, सुरेश शर्मा, राजेश सरपंच, जसवीर बिट्टू, राजन भुल्लर आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.