Move to Jagran APP

त्योहारों में बाजार पर धन बरसा, उम्मीद 100 करोड़ के पार

नवरात्र धनतेरस और दीपावली के उपलक्ष्य में बाजार पर धन बरस रहा है। इस बार सोने चांदी और बर्तन का 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार होने की उम्मीद है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 09:15 AM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2019 06:18 AM (IST)
त्योहारों में बाजार पर धन बरसा, उम्मीद 100 करोड़ के पार
त्योहारों में बाजार पर धन बरसा, उम्मीद 100 करोड़ के पार

जागरण संवाददाता, पानीपत : नवरात्र, धनतेरस और दीपावली के उपलक्ष्य में बाजार पर धन बरस रहा है। इस बार सोने चांदी और बर्तन का 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार होने की उम्मीद है। सोने चांदी के दाम उछल गए हैं। 2014 की तुलना में सोने का दामों में 10 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की जा चुकी है। बर्तनों में 15 प्रतिशत की तेजी है। बाइक, कारों की बुकिग चल रही है। 100 से अधिक बाइक की बुकिग हो चुकी है। अलग-अलग शोरूम पर 50 गाड़ियों की बुकिग हो चुकी है।

loksabha election banner

दीपावली का त्योहार घर में सुख समृद्धि और खुशहाली लेकर आता है। पांच दिनों के यह पर्व धनतेरस से शुरू होकर यह त्योहार, भाई दूज पर जाकर संपन्न होता है। धनतेरस पर बर्तन और सोने चांदी के आभूषणों की खरीद करना शुभ माना जाता है। धनतेरस कार्तिक मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस दिन वैध भगवान धनवंतरि की पूजा करते हैं। गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां भी खरीदी जाती है। जिससे दीपावली पर पूजा होती है। इस दिन शाम को यमराज के नाम के दिए भी जलाए जाते हैं। धनतेरस के एक दिन बाद छोटी दिवाली मनेगी। उसके बाद गोव‌र्द्धन, पूजा, भाई दूज का पर्व आता है। शुभ मुहूर्त में खरीदे सामान

25 अक्टूबर 2019 शाम साढ़े चार बजे से 26 अक्टूबर को दोपहर बाद दो बजे तक है। धनतेरस के दिन शाम साढ़े चार बजे से रात तक समय नए वस्तुओं के खरीद के लिए अधिक शुभ है। बाजारों में विशेष छूट ऑफर

धनतेरस पर बाजारों में रौनक छा गई है। हर कोई खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंच रहा है। दुकानदारों ने धनतेरस पर विशेष छूट के ऑफर दिए हैं। दुकानदार इस दिन ड्रा भी निकालेंगे। सोने चांदी के अलावा इस दिन बर्तन खरीद होती है। हर कोई इस दिन नई चीज खरीदता है। ऑटोमोबाइल क्षेत्र ने भी बुकिग शुरू कर दी है।

धनतेरस पर बर्तनों की दुकानें सज चुकी है। चौड़ा बाजार में बर्तन विक्रेता सुनील ने बताया कि इस बार धनतेरस में बिक्री अच्छी होने की संभावना है। धनतेरस से दो दिन पहले ही ग्राहकों की भीड़ लगने लगती है। उस दिन भीड़ इतनी अधिक होती है कि ग्राहकों के लिए दुकानों में भी जगह कम पड़ती है। तांबे, पीतल के बर्तन भी बिकते हैं। दुकानदार इस दिन ऑफर भी देते हैं। इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में एलईडी की मांग

इलेक्ट्रानिक मार्केट में इन दिनों एलईडी की मांग अधिक है। उसके बाद फ्रिज व वाशिग मशीन की बिक्री अधिक हो रही है। 43-50-55 ईंच एलईडी की अच्छी मांग निकाली है। दुकानदार दीपक मनोचा ने बताया कि खरीददारों को कूपन भी दिया जा रहा है। धनतेरस के दिन 2100-1100 के इनाम निकाले जाएंगे। गिफ्ट वाउचर अलग से दिए जा रहे हैं। इसके अलावा ग्राहकों को किश्तों में सामान दिया जा रहा। जीरो प्रतिशत ब्याज पर भी सामान देने की व्यवस्था की गई है।

दोपहिया वाहनों की बुकिग जोरों पर

गोहाना रोड पर शोरुम चला रहे ललित गोयल ने बताया कि अब तक 50 बाइक की बुकिग की जा चुकी है। धनतेरस पर 100 से अधिक दोपहिया वाहन की बिक्री होने की उम्मीद है। स्कीम चल रही है। बर्तनों के 30 थोक विक्रेता

पानीपत में बर्तन की 30 थोक विक्रेता हैं। जिन पर अच्छी ग्राहकी चल रही है। धनतेरस पर शहर में 5-6 करोड़ के बर्तन बिकने की संभावना है। पिछले साल की तुलना में 15 फीसद रेट बर्तनों के बढ़े हैं।

चांदी सोने में उछाल

पानीपत में ज्वैलर्स के छोटी बड़ी दुकानें मिलाकर 280 हैं। एक दुकान की औसतन बिक्री 20 लाख तक होने की संभावना है। 56 से 60 करोड़ का कारोबार अकेले सर्राफा बाजार में होने के अनुमान है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.