Move to Jagran APP

कार्तिक पूर्णिमा पर यमुना में श्रद्धालुओं का सैलाब, लगाई डुबकी Panipat News

सुबह चार बजे से ही यमुना के तट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए जुट गए। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 03:47 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 03:47 PM (IST)
कार्तिक पूर्णिमा पर यमुना में श्रद्धालुओं का सैलाब, लगाई डुबकी Panipat News
कार्तिक पूर्णिमा पर यमुना में श्रद्धालुओं का सैलाब, लगाई डुबकी Panipat News

पानीपत, जेएनएन। पानीपत-हरिद्वार मार्ग,सनौली पुल के पास कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान किया। जगह-जगह भंडारों का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं के वाहनों के कारण सनौली रोड पर जाम की स्थिति बनी रही।

loksabha election banner

आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से श्रद्धालु भैंसा-बुग्गी, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अन्य वाहनों में सवार होकर सुबह चार बजे से यमुना नदी पर पहुंचने शुरू हो गए। पूरी तरह से माहौल भक्तिमय हो गया था। आसपास प्रसाद, खिलौनों आदि की दुकानें सजी हुई थींं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी तैनात रही। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद प्रसाद बांटा। भंडारों में भी श्रद्धालुु प्रसाद ग्रहण करते दिखे। 

 panipat

कपालमोचन में भी आस्था की डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा के स्नान से पहले कपालमोचन में भी जनसैलाब उमड़ पड़ा। पंजाब, हरियाणा समेत विभिन्न जगहों से आए श्रद्धालुओं ने कपालमोचन, ऋणमोचन और सूरजकुंड सरोवरों में डुबकी लगानी शुरू कर दी। प्रशासन की मानें तो छह लाख लोगों ने सरोवरों में आस्था की डुबकी लगाई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.