कोरोना के साथ-साथ डेंगू का खतरा बढ़ा, पानीपत में 232 केस आए सामने
पानीपत में कोरोना संक्रमण के साथ साथ डेंगू का खतरा लगातार बढ़ रहा है। अब तक 232 केस सामने आ चुके हैं। दिसंबर में 48 मरीजों की िरपोर्ट पॉजिटिव आई। तीन साल में इस बार सबसे अधिक मरीजों की संख्या सामने आई।
पानीपत, [राज सिंह]। कोरोना संक्रमण के साथ डेंगू बुखार ने भी इस वर्ष खूब कहर बरपाया हुआ है। इस सीजन में 232 केस कंफर्म हो चुके हैं। तीन वर्षों में यह सबसे अधिक संख्या है। 48 मरीजों की डेंगू पाजिटिव रिपोर्ट तो दिसंबर में ही मिली है। अच्छी खबर यह कि डेंगू टेस्ट के लिए सिविल अस्पताल को एलाइजा रीडर मशीन मिल गई है। जिला मलेरिया अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन डा. सुनील संडूजा ने बताया कि डेंगू के आशंकित मरीजों के ब्लड सैंपल रेडक्रास ब्लड बैंक में टेस्टिंग के लिए भेजे जाते थे। अब सैंपल टेस्टिग अस्पताल में होने लगी है। उन्होंने बताया कि सितंबर में डेंगू के केस एकाएक बढऩे लगे, 33 मरीज मिले। अक्टूबर में सबसे अधिक केस आए। नवंबर में कम केस रहे, दिसंबर में 48 मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव मिली है। इसी सीजन में कुल 232 केस मिल चुके हैं। हालांकि,करीब एक पखवाड़े से कोई केस नहीं मिलना सुखद संदेश है। मरीजों के घर व आसपास 60 घरों में एंटी लार्वा स्प्रे कराया गया है।
चढ़ते-बढ़ते क्रम में लगाएं
कुछ ऐसे बढ़े-घटे केस :
जून : 01
जुलाई : 01
अगस्त : 06
सितंबर : 33
अक्टूबर : 108
नवंबर : 35
दिसंबर : 48
साल-दर-साल केस
2016 : 12
2017 : 469
2018 : 133
2019 : 04
2020 : 48 (25 दिसंबर तक)
बचाव के तरीके :
-सोते समय मच्छर दानी का उपयोग करें।
-खिड़की दरवाजों में नेटिग होनी चाहिए।
-घर और आसपास पानी को एकत्र न होने दें।
-अनुपयोगी वस्तुओं में पानी इकट्ठा न होने दें।
-पानी की टंकी पूरी तरह ढक कर रखें।
-फ्रीज की ट्रे रोजाना साफ करें।
-शरीर को ढ़कने वाले परिधान पहनें।
डेंगू बुखार के लक्षण :
-सिर व मांसपेशियों में दर्द।
-उल्टी आना, ग्रंथियों में सूजन।
-आंखों में दर्द होना।