Move to Jagran APP

योग से बीमारियों को हरा रहे, चेहरे मुस्कुरा रहे

शीशपाल योगासन सिखाते हैं। कोई पांच साल से तो कोई पांच महीने से जुड़ा है। जो एक बार जुड़ता है वो स्थायी तौर पर सदस्य बन जाता है। इनमें से कई तो शिक्षक भी बन गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Apr 2021 06:08 AM (IST)Updated: Wed, 21 Apr 2021 06:08 AM (IST)
योग से बीमारियों को हरा रहे, चेहरे मुस्कुरा रहे
योग से बीमारियों को हरा रहे, चेहरे मुस्कुरा रहे

जागरण संवाददाता, पानीपत : योग ने जिदगी ही बदल दी है। एक तरफ जहां बीमारियों को हरा रहे हैं, दूसरी तरफ चेहरे पर रौनक भी बढ़ गई है। पतंजलि योग समिति की ओर से परुथी चौक पर रोजाना शिविर लगता है। यहां पर शीशपाल योगासन सिखाते हैं। कोई पांच साल से तो कोई पांच महीने से जुड़ा है। जो एक बार जुड़ता है, वो स्थायी तौर पर सदस्य बन जाता है। इनमें से कई तो शिक्षक भी बन गए हैं। शीशपाल ने बताया कि कई लोग ऐसे थे, जिनके घुटनों में दर्द रहता था। दवाइयां खाते थे। अब दर्द दूर हो गया है, दवाइयों की जरूरत नहीं है। इसी तरह तनाव मुक्त भी हो गए हैं।

loksabha election banner

योग से स्वस्थ रहते हैं : सतपाल गर्ग

दुकान चलाने वाले सतपाल गर्ग का कहना है कि वह 14 वर्ष से योग कर रहे हैं। योग करने का ही असर है कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। कोरोना काल के वक्त जब लॉकडाउन लगा तो घर पर योग करते थे। उन्हें लगता है कि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी है। सभी को योग करना चाहिए।

शारीरिक अभ्यास न छोड़ें: रामनिवास

आर्मी से रिटायर 78 वर्षीय रामनिवास कहते हैं कि जब फौज में तो रोज दौड़ लगाते थे। अब बुजुर्ग हो गए हैं, लेकिन शारीरिक अभ्यास करना नहीं छोड़ा है। यहां पार्क में रोजाना योग करने आते हैं। योग से शारीरिक व आत्मिक, दोनों बल प्राप्त होते हैं। योग के कारण ही उन्हें कोई बीमारी नहीं है।

अब दवा नहीं लेते : जगदीश चौहान

रेलवे से रिटायर जगदीश चौहान का कहना है कि वह तीन महीने से योग करने आ रहे हैं। पहले सिरदर्द होने पर दवा ले लेते थे। अब सिर दर्द ही नहीं होता। इसके अलावा शुगर भी नहीं है। एक से डेढ़ घंटे की क्लास से पूरा दिन स्फूर्ति रहती है। तनाव से दूर हो गए हैं। बच्चों को भी योग शिविर में आना चाहिए।

तनाव दूर होता है : डा.सुल्तान

डा.सुल्तान सिंह ने बताया कि वह बरसों से योग शिविर में आ रहे हैं। सुबह-सुबह सैर करने आते थे। फिर योग भी करने लगे। उन्हें गांठों की दिक्कत थी। योग से समस्या दूर हो गई। रोज हंसना चाहिए। शारीरिक अभ्यास करना चाहिए। योग करने से तनाव भी दूर होता है।

घुटनों में दर्द नहीं है : संत सिंह

फतेहाबाद से पानीपत शिफ्ट हुए संत सिंह ने बताया कि उन्हें हाई ब्लडप्रेशर की शिकायत रहती थी। योग करने लगे तो यह दिक्कत दूर हो गई। इसके अलावा चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई है। घुटनों में दर्द नहीं होता। मास्टर जी अच्छे से सिखाते हैं। योग तो सभी को करना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.