Move to Jagran APP

Gita Mahotsav 2021: दुनिया भर में दिखेगी दीपोत्‍सव की छटा, 48 काेस कुरुक्षेत्र के 134 तीर्थ स्थल पर जलाए जाएंगे दीये

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 में दीपोत्सव का एक अनोखा रिकार्ड बनाया जाएगा। कुरुक्षेत्र की 48 कोस के तीर्थ स्‍थलों में दीपोत्‍सव होगा। कुरुक्षेत्र की सामाजिक संस्‍थाओं ने तैयारी शुरू कर दी है। करीब तीन लाख से ज्‍यादा दीये जलाए जाएंगे।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 17 Nov 2021 06:15 AM (IST)Updated: Wed, 17 Nov 2021 06:59 AM (IST)
Gita Mahotsav 2021: दुनिया भर में दिखेगी दीपोत्‍सव की छटा, 48 काेस कुरुक्षेत्र के 134 तीर्थ स्थल पर जलाए जाएंगे दीये
पिछले साल 2.50 लाख दीयेे पिछले महोत्सव में लगाए थे।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 में में दीपोत्सव पूरी दुनिया में एक अलग पहचान बनाएगा। महोत्सव में दीपोत्सव को पिछले वर्ष ही जोड़ा गया था। इसमें ढाई लाख दीये जलाए गए थे। इस बार भी सामाजिक व धार्मिक संगठनों के सहयोग से दीपोत्सव को रोशन किया जाएगा। प्रशासन ने पिछली बार से अधिक दीये जलाने का लक्ष्य रखा है। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 के दीपोत्सव को कुरुक्षेत्र जिले की तमाम समाजसेवी व धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से यादगार बनाया जाएगा।

loksabha election banner

दीपोत्सव में पहली बार गत वर्ष कोरोना महामारी के दौरान बड़ी सजगता के साथ आयोजित किया गया था और कोरोना महामारी के दौरान शहर की समाजसेवी संस्थाओं ने इस दीपोत्सव में बढ़ चढक़र भाग लिया और इस दीपोत्सव को यादगार बनाने का काम किया। इस वर्ष भी दीपोत्सव के लिए कुरुक्षेत्र जिले की सभी समाज सेवी संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा।

48 कोस के सभी तीर्थों पर होगा दीपोत्सव

48 काेस कुरुक्षेत्र में 134 तीर्थ स्थल हैं। ये कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद व पानीपत जिलों में हैं। दीपोत्सव 14 दिसंबर को होगा। ब्रह्मसरोवर सहित तीर्थ स्थलों पर एक साथ लाखों दीये जलाएं जाएंगे। यह महोत्सव पूर्ण रूप से अमृत महोत्सव को समर्पित होगा। इस वर्ष केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान देश की आजादी के 75 वर्ष के इतिहास को लोगों के समक्ष रखने का अनोखा प्रयास किया जाएगा। इसमें आजादी में पवित्र ग्रंथ गीता की भूमिका और शहीद भगत सिंह जैसे महान लोगों ने आजादी लेने के लिए पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को जहन में रखा जाएगा। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव इस बार दो से 19 दिसंबर तक होगा। मुख्य आयोजन नौ से 14 दिसंबर को होंगे।

संगठनों के साथ दो बार बैठक की

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में सामाजिक संगठनों के सहयोग से सफल बनाने की तैयारी है। इसके लिए संगठनों के साथ दो बार बैठक की जा चुकी हैं। एक बार केडीबी और दूसरी बार डीसी मुकुल कुमार खुद बैठक ले चुके हैं। संगठनों को शहर के चौक और उनके भवन सजाने की भी बात रखी है। संगठनों ने इसमें हर संभव सहयोग का भरोसा दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.