Move to Jagran APP

दिसंबर भी होगा इस बार ज्यादा ठंडा, शीत लहर चली

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा ने मौसम में ठंडक बहुत बढ़ा दी है। पानीपत का तापमान लगातार गिर रहा है। रात में न्‍यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

By Edited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 06:00 AM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 06:00 AM (IST)
दिसंबर भी होगा इस बार ज्यादा ठंडा, शीत लहर चली
पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा ने मौसम में ठंडक बहुत बढ़ा दी है।

पानीपत, जेएनएन। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा ने मौसम में ठंडक बहुत बढ़ा दी है। नवंबर महीने में पहली बार इतनी ज्यादा ठंड पड़ रही है। सेल्सियस पर है। लानीना के असर के कारण यह ठंडक बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर में सामान्य से दो डिग्री तक तापमान रह सकता है।

loksabha election banner

नवंबर की शुरुआत से ठंडक बढ़नी शुरू हो गई थी। रविवार को 7 डिग्री सेल्सियस पर न्यूनतम तापमान आ गया। इसके पहले इस दिन 2003 में 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा।

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों से लगातार आ रही बर्फीली हवा के कारण ठंड बढ़ी है। अगले दो से तीन दिनों के लिए ठंड पर ब्रेक लगेगा। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। 27 नवंबर से तापमान में फिर से कमी आने लगेगी। सोमवार को सुबह मौसम साफ रहा। शाम होते-होते बादल छा गए।

बारिश का माहौल बना लेकिन बारिश नहीं हुई। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। देर शाम को ठिठुरन बढ़ गई है। अक्टूबर तक बिना पंखे काम नहीं चल रहा था। नवंबर में रजाई कंबल ओढ़ने पर लोग मजबूर हो रहे हैं। सोमवार सुबह हल्की हवा चल रही थी और कुहासा घिरा हुआ था। शहरी इलाके में कुहासा कम था।

जैसे-जैसे दिन चढ़ा कुहासा गायब हो गया। उसकी जगह तेज धूप ने लिया। वायु गुणवत्ता में सुधार वायु गुणवत्ता में सुधार रहा। पिछले 24 घंटे में एपीएम 86 दर्ज किया गया। जबकि एयर क्वालिटी इंडेक्स देर शाम को 208 एमजी रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कमलजीत ने बताया कि प्रदूषण स्तर औसतन 86 रहा, जो बेहतर स्थिति में है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.