Move to Jagran APP

कुरुक्षेत्र में घर में जबरन घुसकर जानलेवा हमला, एक महिला सहित 5 के खिलाफ केस

कुरुक्षेत्र में एक महिला साहित पांच लोगों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला किया। इससे पीडि़त घायल हो गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपित छत से कूदकर आए और सरिए से वार करने लगे।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 19 Jul 2021 04:52 PM (IST)Updated: Mon, 19 Jul 2021 04:52 PM (IST)
कुरुक्षेत्र में घर में जबरन घुसकर जानलेवा हमला, एक महिला सहित 5 के खिलाफ केस
कुरुक्ष्रेत्र में घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया गया।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। सदर थाना पुलिस के अंतर्गत गांव कनीपला ने एक महिला सहित पांच लोगों ने जबरन एक घर में घुसकर जानलेवा हमला किया। आरोपितों ने शिकायतकर्ता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

loksabha election banner

गांव कनीपला निवासी अरविंद कुमार ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह मेहनत मजदूरी करता है। रविवार को वह अपने घर में बैठा था। इसी दौरान किशन कुमार, दीवार से कूदकर उसके घर में आया गया। उसके बाद साजन, राजेश कुमार, देवराज व निर्मला आ गए। आते ही आरोपितों ने उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपितों ने उस पर सरिए से सिर पर वार किया, जिससे वह वहीं गिर आया। अन्य आरोपितों ने उसे थप्पड़-मुक्के मारे। उसके शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए।

आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। उसे उसकी पत्नी लखविंद्र ने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथाना में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे वहां से लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कृष्ण, साजन, राजेश, देवराज व निर्मला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच एएसआइ महिंद्र पाल सिंह को सौंपी है।

जांच अधिकारी एएसआइ महिंद्र पाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश है, जिसके चलते मारपीट हुई है। पुलिस ने घायल के ब्यान के आधार पर केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.