बिजली बिल रिकवरी तेज करेंगे
निगम अधिकारियों का हौसला बिजली बिल रिकवरी आदेश मिलने से बढ़ गया है। लॉकडाउन के दौरान दो माह से अधिकारी सरकार के आदेश का इंतजार कर रहे थे। जून माह में रिकवरी के सारे प्रयास किए जाएंगे। छापेमारी अभियान भी शुरू किया जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 08:28 AM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 08:28 AM (IST)
जासं, समालखा : करोड़ों की आमदनी वाले निगम की रिकवरी लॉकडाउन में लाखों में सिमट गई थी। अप्रैल माह में केवल 35 से 40 लाख के करीब रिकवरी हुई। अनलॉक 1.0 के बाद भी रिकवरी में अपेक्षित तेजी नहीं आ रही है। उपभोक्ता बिल भरने में रूचि नहीं ले रहे हैं। ऑनलाइन और काउंटर दोनों सुविधा होने के बाद भी बिल नहीं जमा कर रहे हैं। एक्सईएन डीएस छिक्कारा ने बताया कि रिकवरी की गाइड लाइन आ गई है। वसूली के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जून में रिकवरी के टारगेट को पूरा किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें