दहेज हत्या में फरार चल रहा जेठ गिरफ्तार
करीब दो माह पहले दहेज के मामले में पत्नी की हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपित पति को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
संवाद सहयोगी, इसराना :
करीब दो माह पहले दहेज के मामले में पत्नी की हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपित पति को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गौरतलब है कि राक्सेड़ा निवासी कृष्ण ने पुलिस शिकायत में बताया था कि उसकी बेटी कविता की शादी नवंबर 2018 में मोनू वासी लोहारी के साथ हुई थी। मोनू और उसके परिजन कविता को अक्सर दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि 26 अगस्त को उसके पास फोन आया की कविता की हालात नाजुक है। जब वो उसके घर पहुंचे तो कविता को जमीन पर लेटा रखा था, जो मृत अवस्था में थी। उसने पति, उसकी सास और जेठ पर उसकी बेटी को दहेज को लेकर फांसी के फंदे पर लटका जान से मारने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपित पति व सास को पहले गिरफ्तार कर लिया था। थाना प्रभारी एसआइ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में नामजद जेठ सोनू फरार चल रहा था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।