दयानंद निर्वाण दिवस पर प्रभात फेरी निकाली, मनेगा निर्वाण दिवस
आर्य केंद्रीय सभा के नेतृत्व में 31 अक्टूबर को दयानंद निर्वाण दिवस मनाया जाएगा। इसी कड़ी में वीरवार सुबह आर्य समाज खैल बाजार ने प्रभात फेरियां निकाली। आत्मप्रकाश आर्य के निवास पर प्रभात फेरी समाप्त हुई।
जागरण संवाददाता, पानीपत : आर्य केंद्रीय सभा के नेतृत्व में 31 अक्टूबर को दयानंद निर्वाण दिवस मनाया जाएगा। इसी कड़ी में वीरवार सुबह आर्य समाज खैल बाजार ने प्रभात फेरियां निकाली। आत्मप्रकाश आर्य के निवास पर प्रभात फेरी समाप्त हुई। प्रभात फेरी में स्वामी दयानंद को समर्पित भजनों की प्रस्तुति महिला आर्य समाज के सदस्यों ने दी। प्रभात फेरी का जगह-जगह स्वागत किया गया। राकेश भाटिया बेला भाटिया ने ध्वजारोहण किया।
प्रभात फेरी में सभी आर्य समाज के प्रधान, सचिव व सदस्य मौजूद रहे। बेला भाटिया ने बताया शुक्रवार को सुबह छह बजे मित्तल मेगा माल से प्रभात फेरी निकाली जाएगी जो दलबीर आर्य के निवास पर पहुंचेगी। कार्यक्रम में केंद्रीय आर्य सभा के प्रधान सुरेश गुगलानी, महामंत्री चंद्र गुलाटी, संजीव मखीजा, ओपी डावर, इंद्रमोहन आहुजा, ईश्वर आर्य, दलबीर आर्य, रणवीर आर्य, बलराज इलावादी, गुलशन नंदा, वीरमति मौजूद रहीं।