Move to Jagran APP

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आर्यभट्ट सदन ने मारी बाजी

जागरण संवाददाता, पानीपत : डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के दौरान

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Dec 2017 02:15 AM (IST)Updated: Sun, 10 Dec 2017 02:15 AM (IST)
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आर्यभट्ट सदन ने मारी बाजी
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आर्यभट्ट सदन ने मारी बाजी

जागरण संवाददाता, पानीपत : डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के दौरान सुपरवाइजरी हेड नीलम शर्मा ने बच्चों की मेहनत एवं प्रतिभा का अवलोकन कर उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि स्कूल में इस तरह की प्रतियोगिताएं करवाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों के किताबी ज्ञान के साथ-साथ उनके सामान्य ज्ञान को बढ़ावा देना है। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में शनिवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के चारों सदनों के तीसरी से पाचवीं तक के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन कविता व मुकेश कुमारी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता को चार चरणों में विभाजित किया गया जिनमें सामान्य प्रश्नोत्तरी, विजुअल राउंड, करंट अफेयर्स एवं रैपिड फायर राउंड के अंतर्गत बच्चों से उनके मानसिक स्तर एवं आयु के अनुसार प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में बाजी मारने वाले आर्यभट्ट सदन के छात्रों को प्रशंसा पत्र दिए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.