Move to Jagran APP

म्हारी बेटी स्कीइंग कर पहाड़ को नापा

सुदकैन खुर्द की इस बेटी ने वो कारनामा कर दिखाया जो आजतक किसी ने नहीं किया माउंट एल्ब्रूस को फतह करने के बाद विकास स्कीइंग करते हुए नीचे आई और ऐसा करने वाली वो विश्व की इकलौती खिलाड़ी बन गई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 03:06 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 03:06 PM (IST)
म्हारी बेटी स्कीइंग कर पहाड़ को नापा
म्हारी बेटी स्कीइंग कर पहाड़ को नापा

जागरण संवाददाता, पानीपत: मेरा स्वर्णिम ¨हद की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एबेस्डर अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग खिलाड़ी विकास राणा ने यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रूस को फतहकर तिरंगा फहराने में सफलता हासिल कर ली है। इसके बाद अब वह भारत लौट रही है। जींद के गांव सुदकैन खुर्द की इस बेटी ने वो कारनामा कर दिखाया जो आजतक किसी ने नहीं किया माउंट एल्ब्रूस को फतह करने के बाद विकास स्कीइंग करते हुए नीचे आई और ऐसा करने वाली वो विश्व की इकलौती खिलाड़ी बन गई है। संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष राममेहर सांगवान ने कहा की संस्था और जिले को ही नहीं बल्कि पूरे ¨हदुस्तान का सीना गर्व से चौड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि राणा देश की सभी बेटियों के लिए एक आइकॉन बन गई है। गौरतलब है कि पंजाब एवं हरियाणा की इकलौती स्कीइंग खिलाड़ी विकास राणा पिछले दिनों साउथ अफ्रीका की किलीमंजारो चोटी को फतह कर तिरंगा लहराकर आई थीं। उसी अभियान में अब यूरोप की सबसे ऊंची चोटी एल्ब्रूस को फतह किया और तिरंगा एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का बैनर इस चोटी पर लहराया। संस्था प्रदेश प्रवक्ता अशोक खर्ब ने बताया कि ग्रामीण आंचल की लड़कियों में भी उत्साह और प्रेरणा का संचार होता है। विकास की बहन अंजलि राणा ने बताया की 2018 के नेशनल स्कीइंग गेम गुलबर्ग में सिल्वर मैडल और जापान में भारत का इस खेल में विकास प्रतिनिधित्व कर चुकी है और इंटरनेशनल इकलौती प्लेयर है। जिन्हाोंने जापान में भारत का प्रतिनिधित्व किया और अब ¨स्कग करते हुए ही एल्ब्रुस से नीचे आई शयद ही आजतक किसी खिलाड़ी ने ऐसा कारनामा किया हो।

loksabha election banner

::::

क्त्रद्गश्चश्रह्मह्लद्गह्म ष्ठद्गह्लड्डद्बद्यह्य : 9999


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.