राजस्थान में खो-खो में दमखम दिखाएंगी प्रदेश की बेटियां
राजस्थान में होने वाली 52वीं खो-खो टूर्नामेंट के खिलाडि़यों के चयन के लिए गांव मनाना में कैंप लगाया गया। इसमें प्रदेशभर से 19 महिला खिलाड़ियों ने अभ्यास में भाग लिया। बुधवार को टूर्नामेंट को लेकर प्रदेश की टीम का चयन किया। 12 में से अकेले सात खिलाड़ी मनाना की शामिल हैं।
जागरण संवाददाता, समालखा : राजस्थान में होने वाली 52वीं खो-खो टूर्नामेंट के खिलाडि़यों के चयन के लिए गांव मनाना में कैंप लगाया गया। इसमें प्रदेशभर से 19 महिला खिलाड़ियों ने अभ्यास में भाग लिया। बुधवार को टूर्नामेंट को लेकर प्रदेश की टीम का चयन किया। 12 में से अकेले सात खिलाड़ी मनाना की शामिल हैं।
कोच रविदर सैनी ने बताया कि 23 से 28 मार्च तक राजस्थान के जयपुर में टूर्नामेंट होगी। इसमें देश भर से टीमें भाग लेंगी। प्रदेश की टीम के चयन को लेकर उनके गांव में कैंप लगा। जहां महिला खिलाड़ियों ने पिछले कई दिन तक कड़ा अभ्यास किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश की टीम में बारह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिसमें सात खिलाड़ी गांव मनाना से मुकेश, सविता, अन्नू, मनमीत, जयवंती, मीनू व अंजू शामिल की गई है। दो-दो सोनीपत व जींद से, जबकि एक खिलाड़ी हिसार की खिलाड़ी ली है। टीम में कप्तान की जिम्मेदारी मुकेश को मिली है।
टीम मैनेजर स्कूल प्रिसिपल सरिता देवी को बनाया गया है। चयन कमेटी में खो-खो संघ के प्रदेश के सचिव बलवान सिंह, जिला सचिव रामस्वरुप राठी, स्कूल प्रिसिपल सरिता देवी, नर्सरी कोच सोनिया सिधू और वेद सिंह शामिल रहे। बलवान सिंह ने कहा कि प्रदेश की बेटियां पहले भी खो खो में मेडल जीत चुकी हैं। उनको उम्मीद है कि वे इस बार भी प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।