पानीपत से विधायक नैना चौटाला का बड़ा ऐलान, कार्यकर्ताओं से कही बड़ी बात
इनेलो से निष्कासन के बाद दुष्यंत और दिग्विजय के अलावा उनकी मां विधायक नैना चौटाला ने कार्यकर्ताओं को एकजुट करना शुरू कर दिया है। नैना चौटाला ने पानीपत में चुनरी चौपाल की।
पानीपत, जेएनएन। डबवाली की विधायक नैना चौटाला ने कहा कि अब घर बैठने का समय नहीं है। मार्च के बाद कभी भी चुनाव हो सकते हैं। आपकी नई पार्टी भी बन गई है, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी और संगठन को मजबूत बनाने में जुट जाएं। नैना चौटाला इसराना ब्लॉक के मांडी गांव में 18वीं हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम में बोल रही थीं। जननायक जनता पार्टी के गठन के बाद यह उनकी पहली चौपाल थी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार को बने साढ़े चार साल हो चुके हैं। इस कार्यकाल में कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। अपराध में हरियाणा बिहार से भी कहीं आगे निकल गया। जब से भाजपा की सरकार बनी है ना तो कहीं पर बेटी सुरक्षित है ना ही बेटियों के पढ़ाने के लिए नये कॉलेज खोले जा रहे। नर्सिंग कॉलेज तक नहीं खोले।
लोगाें का अभिवादन करतीं विधायक नैना चौटाला।
छोटे भैया अभय को याद नहीं है मां का प्रस्ताव
नेता प्रतिपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अभय सिंह ने दुष्यंत के बारे में कहा था कि मां से राजनीति नहीं सीखी जाती। मां वह होती है जो नौ महीने तक बच्चे को पेट में रखती है। जब बच्चा रोता है तो दूध पिलाकर उस बच्चे की भूख को शांत करने का काम भी करती है। पर छोटे भैया अभय सिंह को मां का प्रस्ताव ठीक से याद नहीं है।
हरे रंग की कार को सराहा
मांडी गांव में हरे रंग की कार देख कर नैना चौटाला ने पूछा ये किसकी कार है। ग्रामीणों ने बताया कि इनेलो के नेता सुरेंद्र घनघस की कार है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्यान, फूलवती, तेलू राम जोगी, जननायक सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव एवं सरपंच इसराना सुरेन्द्र सिंह घौला, बिमला कादियान, किरण, सन्तोष पलड़ी, उषा इसराना, किरण पूनिया, मीनाक्षी बालिया, सरिता मोर, कुमारी ज्योति सरपंच जौगलान, मोनिका वर्मा, बलवान सिंह, सत्यवान झंडा, सुरेश काला, देवेन्द्र कादियान, नवीन जागलान, दयानंद सिंह, महीपाल आदि उपस्थित थे।