धार्मिक स्थल में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास Panipat News
जेल से छूटकर आए आरोपित ने धार्मिक स्थल में बच्ची को बाथरूम में बंद कर लिया। इसके बाद उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पानीपत, जेएनएन। छेड़खानी मामले में जेल से छूटकर आए आरोपित ने धार्मिक स्थल में बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। सनौली रोड के पास एक धार्मिक स्थल के बाथरूम में छह साल की बच्ची के साथ 32 वर्षीय व्यक्ति ने घिनौनी वारदात को अंजाम देना चाहा। बच्ची ने शोर मचा दिया। इसी वजह से दरिंदगी होने से बच गई। वारदात के बाद से बच्ची सहमी है और ठीक से बता नहीं पा रही है।
किला थाना छात्र की एक कॉलोनी की महिला ने बताया कि वह छह साल की बेटी और चार साल के बेटे के साथ धार्मिक स्थल पर पूजा-अर्चना के लिए गई थी। बेटी व बेटा बाथरूम की तरफ चले गए। पांच मिनट बाद वे दोनों नहीं लौटे तो उसने तलाश शुरू की। बाथरूम के पास खड़े बेटे से बेटी के बारे में पूछा। बेटे ने बताया कि बाथरूम के अंदर है।
धक्का देकर भागा आरोपित
बाथरूम के अंदर से बेटी चिल्लाई। दरवाजा खोला तो बेटी रोने लगी। बेटी ने बताया कि अंदर अंकल ने उसके साथ गलत काम किया है। तभी बाथरूम से अमर भवन चौक के सरवर मुहल्ला का शेरू उसे धक्का देकर फरार हो गया। बच्ची का सामान्य अस्पताल में मेडिकल कराया गया। इस बारे में किला थाने के कार्यकारी प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि छह पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपित शेरू को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें: दर्दनाक, सीमेंट की बोरी समझ डेढ़ साल के मासूम के सिर पर चढ़ा दी जेसीबी
रात भर बंद रखने की दी थी धमकी
आरोपित ने बच्ची को डरा दिया था कि शोर मचाएगी तो उसे सारी रात बाथरूम में बंद करके रखेगा। आरोपित को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपित शेरू पहले भी छेडख़ानी के मामले में करनाल जेल में बंद था। वह छह महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था। बता दें कि इसी तरह से रेलवे रोड के पास 21 अगस्त की सुबह माता-पिता के साथ सो रही तीन साल की बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था। अब आरोपित जेल में है।