विधायक स्वस्थ होकर लौटे, भतीजा और मुनीम सहित 17 कोरोना पॉजिटिव
विधायक सुभाष सुधा के कोरोना संक्रमण के चैन में अब उनका भतीजा और मुनीम भी संक्रमित मिले हैं। वहीं कुरुक्षेत्र में कुल 17 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामन आए।
पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। कुरुक्षेत्र में कोरोना के मामले तेजी के साथ लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को 17 नए केस सामने आए हैं। सात केस विधायक की चैन में नए आए हैं। इनमें उनका भतीजा, भतीजा बहू व पौत्र, विधायक की आइटी सैल में कोरोना पॉजिटिव आए युवक के दो बेटे और उसकी मां हैं। सातवें की हिस्ट्री तलाशी जा रही है। जिले में अब तक 173 कोरोना वायरस के सैंपल पॉजिटिव आ चुके हैं। 115 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। अब 58 एक्टिव केस हैं। इधर विधायक सुभाष सुधा स्वस्थ होकर घर लौट आए हैं।
जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने सोमवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमण के 17 नए केस सामने आए है। इनमें सेक्टर-7 से 42 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-5 से 42 वर्षीय, पिहोवा के गांव हरिगढ भौरख से 47 वर्षीय व्यक्ति, मसीता हाउस से 44 वर्षीय व्यक्ति, कीर्तिनगर वार्ड-5 से 20 वर्षीय युवक, यूक्रेन से आए 22 वर्षीय युवक, कृष्णा नगर गामड़ी में चार वर्षीय बच्चा, सेक्टर-4 से 32 वर्षीय युवक, कृष्णा नगर गामड़ी से 65 वर्षीय महिला व 15 वर्षीय युवक, न्यू कॉलोनी से 48 वर्षीय व्यक्ति, गांव संधौली पिहोवा से 35 वर्षीय व्यक्ति, न्यू कॉलोनी से 42 वर्षीय महिला व 25 वर्षीय युवक, गांव हथीरा से 52 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा से 65 वर्षीय व्यक्ति, इंद्रा कॉलोनी से 19 वर्षीय युवक के सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा सेक्टर-7 से कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज ठीक हो गया है। उसको मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
12430 की रिपोर्ट नेगेटिव
सीएमओ ने बताया कि दिसंबर से अब तक 2598 लोग बाहर से आए है। इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके हैं। 180 व्यक्तियों को होम क्वांरटाइन किया गया है। जबकि 69 को होटल में क्वांरटाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि आठ लोगों को मुलाना मेडिकल कालेज, 35 को हिरमी कोविड केयर सेंटर, गुरुकुल नीलोखेडी करनाल में एक, पीजीआई चंडीगढ में एक, एलएनजेपी में 10 मरीजों को दाखिल कराया गया है। जिले से अब तक 13179 सैंपलों में 12430 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जबकि 576 सैम्पलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।