Move to Jagran APP

हवस के नशे में हैवानियत, दंपती की हत्‍या कर महिला के शव से दुष्‍कर्म की कोशिश Panipat News

छेड़छाड़ के विरोध में एक युवक ने दंपती को मार डाला। आरोपित ने पहले अपने दोस्त के साथ शराब पी। मामला करनाल के कुताना गांव का है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 09:07 AM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 05:15 PM (IST)
हवस के नशे में हैवानियत, दंपती की हत्‍या कर महिला के शव से दुष्‍कर्म की कोशिश Panipat News
हवस के नशे में हैवानियत, दंपती की हत्‍या कर महिला के शव से दुष्‍कर्म की कोशिश Panipat News

पानीपत/करनाल, जेएनएन। छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक ने दंपती की हत्या कर दी। कुताना गांव में हत्या के मामले में पुलिस ने पर्दाफाश कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपित गगसीना निवासी प्रिंस ने शराब पीने के बाद हत्याकांड को अंजाम दिया। आरोपित हत्या के बाद महिला के शव को खेत में ले गया और शव से दुष्कर्म की कोशिश की। पूछताछ में आरोपित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

loksabha election banner

पुलिस के मुताबिक आरोपित प्रिंस (24) ने अपने एक दोस्त के साथ खेतों में शराब पी और नशे की हालत में कुताना गांव में खेतों के बीच बने डेरे पर पहुंच गया। यहां रामकिशन और उसकी पत्नी रहते थे। प्रिंस के साथी ने उसे वापस घर चलने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। इस पर उसका साथी लौट गया। बाद में नशे की हालत में प्रिंस ने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसका रामकिशन ने विरोध किया। प्रिंस ने उसके सिर पर ईंट से वार कर दिया।

जब महिला ने शोर मचाया तो उसके सिर पर भी ईंट मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। बाद में उसने दोनों को कस्सी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक रामकिशन के आसपास बिखरे खून के निशानों को मिटाने के लिए युवक ने चारपाई और कपड़ों को आग के हवाले कर दिया और बाद में वहां से फरार हो गया। पुलिस ने शक के आधार पर प्रिंस और कुछ अन्य युवकों से पूछताछ की। इसमें प्रिंस घबरा गया। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर ङ्क्षप्रस को गिरफ्तार कर लिया।

karnal

हत्‍या का आरोपित प्रिंस।

रिपोर्ट से पता लगेगा, दुष्कर्म हुआ या नहीं

महिला के शव के साथ दुष्कर्म करने की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपित ने शव के साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। इसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने स्वैब जांच के लिए लैब भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो पाएगी।

हत्या का मुख्य आरोपित प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है। उसने नशे की हालत में हत्याकांड को अंजाम दिया है। घटनास्थल पर खून के धब्बों को मिटाने के लिए आरोपित ने चारपाई और अन्य सामान में आग लगाई थी। महिला के शव साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई है। आरोपित को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।  

सचिन कुमार, थाना प्रभारी, घरौंडा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.