25 किलोमीटर तक सर्च अभियान, 29 घंटे बाद मिला एक शव,
जागरण संवाददाता पानीपत पूर्व पार्षद हरीश शर्मा के दोस्त डिपो होल्डर राजेश शर्मा का शव ि

जागरण संवाददाता, पानीपत : पूर्व पार्षद हरीश शर्मा के दोस्त डिपो होल्डर राजेश शर्मा का शव सिवाह बाईपास के पास मिला। जहां से राजेश शर्मा ने छलांग लगाई थी, वहां से करीब दो किलोमीटर दूर 29 घंटे बाद शव मिला। हरीश शर्मा का अब तक पता नहीं चल सका है। 32 ग्रामीण जाल लगाकर तलाश कर रहे हैं। इसके अलावा गोताखोरों सहित 50 लोगों की टीम खुबड़ू झाल तक तलाश में जुटी है। अब पटियाला से चार सदस्यीय विशेष गोताखोर टीम शनिवार से नहर में हरीश की तलाश करेगी। सिवा बाईपास से आगे आठ से दस फीट गहरा पानी हैं। वहां आक्सीजन सिलेंडर लेकर नहर के अंदर तलाश की जाएगी। महाराणा से खुबड़ू तक करीब 25 किलोमीटर लंबा नहरी रास्ता है। आमतौर पर शव खुबड़ू झाल के पास अटक जाते हैं। अगर यहां से शव आगे निकल जाए तो तलाश बेहद मुश्किल हो जाती है। राजेश शर्मा का शव मिल गया। हरीश शर्मा का पता नहीं चल पा रहा है। कर्मचारियों ने बोट की मदद से उन्हें ढूंढने का काम किया।
1000 से अधिक शव निकाल चुके ग्रामीण
राक्सेड़ा गांव के गफूरा ने बताया कि उनके गांव के अधिकतर युवा तैरना जानते हैं। यमुना नदी में कोई डूबता दिखता है, तो तुरंत नदी में कूदकर उसकी जान बचाने का प्रयास करते हैं। अभी तक एक हजार से अधिक शवों को नदी से बाहर निकाल चुके है। अक्सर आस-पास के जिलों और राज्यों के लोग भी उन्हें बुलाकर ले जाते है।
खुबड़ू झाल तक पहुंचे विधायक विज
विधायक प्रमोद विज खुबड़ू झाल तक पहुंच गए। यहां पर उन्होंने छह युवकों की बाइक पर ड्यूटी लगाई है। ये युवक नहर के किनारे देख रहे हैं। ग्रामीणों को अपना नंबर दे रहे हैं, ताकि अगर कोई शव मिले तो तुरंत सूचना मिल सके। इसके अलावा नरवाना और कुरुक्षेत्र से सात गोताखोरों को बुलाया है। पटियाला से आशु मलिक गोताखोर के साथ तीन युवक और बुलाए हैं। ये चारों शनिवार से सर्च अभियान शुरू करेंगे। ये वही गोताखोर हैं, जिन्होंने राइस मिलर रोहित के शव की तलाश की थी। तीन दिन बाद रोहित का शव नहर से मिला था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।