पार्षद ने धर्मसिंह नगर में ट्यूबवेल लगाने का काम शुरू कराया
वार्ड-14 की पार्षद शकुंतला गर्ग ने धर्म सिंह नगर में ट्यूबवेल लगवाने का काम शुरू कराया। स्थानीय लोगों ने पार्षद का आभार व्यक्त किया। पार्षद शकुंतला गर्ग ने बताया कि ट्यूबवेल से धर्म सिंह नगर और इसके साथ लगती कॉलोनियों में पानी सप्लाई किया जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 09:16 AM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 09:16 AM (IST)
जासं, पानीपत : वार्ड-14 की पार्षद शकुंतला गर्ग ने धर्म सिंह नगर में ट्यूबवेल लगवाने का काम शुरू कराया। स्थानीय लोगों ने पार्षद का आभार व्यक्त किया। पार्षद शकुंतला गर्ग ने बताया कि ट्यूबवेल से धर्म सिंह नगर और इसके साथ लगती कॉलोनियों में पानी सप्लाई किया जाएगा। इससे इन क्षेत्रों में पेयजल की कमी दूर होगी। उन्होंने कहा कि वार्ड में विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं। दर्जनों पार्कों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने इसके बाद पालेराम कॉलोनी में विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें