Move to Jagran APP

निगम कर्मचारी मांगों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठे

पानीपत नगर निगम के कर्मचारियों ने नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले भूख हड़ताल की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 08:40 AM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 08:40 AM (IST)
निगम कर्मचारी मांगों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठे
निगम कर्मचारी मांगों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठे

जागरण संवाददाता, पानीपत : नगर निगम के कर्मचारियों ने नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर सरकार के सामने अपनी मांगों को रखा। संघ ने मांगों को लागू न करने तक भूख हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है।

loksabha election banner

नगर पालिका कर्मचारी संघ ने रविवार को पालिका बाजार स्थित कार्यालय पर रविवार को तीसरे दिन भूख हड़ताल की। जिसकी अध्यक्षता प्रधान सुभाष चंडालिया और मंच संचालन कार्यकारिणी सदस्य बलदेव बागड़ी ने की। सुभाष चंडालिया ने कहा कि ठेकेदार सफाईकर्मियों को पूरा वेतन नहीं दे रहा। जिसके चलते कर्मचारियों को हर माह ठग लिया जाता है। निगम अधिकारी इन सबकी जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रहे। सफाईकर्मी अपना पूरा वेतन मांगते हैं तो उनको कंपनी से हटाने तक की धमकी दी जाती है। निगम अधिकारी मशीनों से सफाई करा रहे हैं। ऐसे में 600 कर्मचारियों की जगह मात्र 60 कर्मचारियों को लगाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में सफाई के नाम पर मोटा पैसा खाया जा रहा है। इसकी उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। भूख हड़ताल पर ये बैठे

सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान सतपाल, राज्य कार्यकारिणी सदस्य बलदेव बागड़ी, जिला कमेटी सदस्य बलवान, शाखा सदस्य बलराज, सफाईकर्मी राकेश, संज, संदीप, संजय, विशाल, कृष्ण और अशोक भूख हड़ताल पर बैठे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.