Move to Jagran APP

निगम कर्मियों की हड़ताल जारी, कामकाज प्रभावित होने पर जनता परेशान

लंबित मांगों को लेकर निगम कर्मियों की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारी सुबह नौ से शाम पांच बजे तक काम काज छोड़ धरने पर बैठे रहे और सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगा जमकर कोसा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Aug 2019 07:10 AM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2019 07:10 AM (IST)
निगम कर्मियों की हड़ताल जारी, कामकाज प्रभावित होने पर जनता परेशान
निगम कर्मियों की हड़ताल जारी, कामकाज प्रभावित होने पर जनता परेशान

जागरण संवाददाता, पानीपत : लंबित मांगों को लेकर निगम कर्मियों की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारी सुबह नौ से शाम पांच बजे तक काम काज छोड़ धरने पर बैठे रहे और सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगा जमकर कोसा। साथ ही मांग पूरी न होने पर हड़ताल को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाने की चेतावनी भी दी। वहीं कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण कार्यालय में जहां कामकाज न होने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं शहर में भी गंदगी का आलम दिखाई दिया।

loksabha election banner

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठे प्रधान सुभाष चंडालिया ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ वादा खिलाफी कर रहे है। जिसे किसी भी सुरत में सहन नहीं किया जाएगा। दो दिन की हड़ताल के बावजूद भी सरकार की नींद नहीं खुली है। बृहस्पतिवार को भी उनकी हड़ताल जारी रहेगी। इसके बावजूद भी सरकार की नींद नहीं खुलती है तो संघ के आह्वान पर हड़ताल को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया गया है। इससे आम जन को होने वाले परेशानी और नुकसान के लिए सरकार जिम्मेदार होगी। चंडालिया ने कहा कि निगम में दलालों की भरमार है। मिलीभगत से हर काम के टेंडर में घोटाले सामने आ रहे है। जबकि सरकार पारदर्शिता का दावा कर रही है। इस मौके पर सचिव अमरीश त्यागी, उपप्रधान राजपाल, कोषाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र मलिक, पूर्व सचिव तेजपाल, बलदेव, उदय बागड़ी, संजय, ओमप्रकाश, मुकेश, राजेंद्र, देशराज आदि मौजूद रहे।

कर्मचारी चुनाव में करेंगे विरोध--

निगम कर्मचारियों की हड़ताल को सर्व कर्मचारी संघ, पब्लिक हेल्थ, बिजली व रोडवेज यूनियन ने भी समर्थन देकर सरकार की आलोचना की है। संघ के जिला प्रधान कश्मीर सिंह ने कहा कि नेता और सरकार समझ रही है की कर्मचारी कुछ नहीं है। विधानसभा चुनाव में जो भी नेता वोट मांगने के लिए आएगा। कर्मचारी उसका विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा हासिल करने वाले युवाओं को चतुर्थ श्रेणी की नौकरी देकर सरकार ने उन्हें ठगा है।

शहर में गंदगी पसरी

निगम कर्मचारियों के लगातार दूसरे दिन हड़ताल पर होने के कारण शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बुधवार को अनेक जगह सफाई और कूड़े का उठान न हो पाने के कारण ढेर लगे होने पर उससे आने वाली बदबू व मंडराते बेसहारा गोवंश के चलते परेशानी उठानी पड़ी।

काम न होने पर लोग परेशान --

हड़ताल में निगम के सफाई कर्मी, माली, फायरमैन, बेलदार, सेवादार, ड्राइवरों से लेकर लिपिक तक शामिल है। जिस कारण निगम कार्यालय में रिहायशी प्रमाण पत्र, जन्म मृत्यु व प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित काम नहीं हो पा रहा है। पिछले दो दिन से लोग उक्त कामों को लेकर निगम कार्यालय के चक्कर लगा रहे है और उन्हें बिन काम के निराश होकर बैरंग लौटना पड़ रहा है। वहीं शाखा प्रधान सुभाष चंडालिया का कहना है कि सरकार की जिद के कारण जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.