बिहार से यमुनानगर लौटे पिता पुत्री समेत 3 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों का अंकड़ा पहुंचा 164
यमुनानगर में रविवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें बिहार से लौटे पिता पुत्री सहित तीन लोग शामिल हैं। वहीं कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 164 पहुंच गया है।
पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। पांच और मरीजों ने कोरोना को हरा दिया। ये चार जुलाई को अस्पताल में दाखिल कराए गए थे। रविवार की शाम इनकी रिपीट रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। वहीं शनिवार की देर रात भी एक केस मिला और रविवार को पिता पुत्री की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिली है। अब जिले में 30 सक्रिय मरीज हैं। डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि जिले में कुल 164 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक 129 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
शनिवार की देर रात शास्त्री कालोनी निवासी 60 वर्षीय डेयरी संचालक की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई। सोमवार को दो नए कोरोना के केस आए हैं। मूल रूप से बिहार के सीवान निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति व उसकी 28 वर्षीय बेटी कोरोना संक्रमित मिली है। दोनों मार्च माह में अपने गांव गए थे। अब लॉकडाउन खुलने के बाद नौ जुलाई को वापस लौटे थे। वह यहां आत्मापुरी कालोनी में रह रहे हैं। दोनों को कोविड अस्पताल में दाखिल किया गया है। साथ ही इस कालोनी को कंटेनमेंट जोन में लिया गया है। कुछ दिन पहले ही इस कालोनी को कंटेनमेंट जोन से मुक्त किया गया था।
सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि कोरोना के 30 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से दो एक्टिव केस करनाल अस्पताल व एक मेदांता अस्पताल गुरूग्राम में दाखिल है। रविवार को कोविड- 19 टेस्टिंग टीम ने 100 सैंपल लिए। अब तक कुल 11011 सैम्पल ले लिए गए हैं। जिनमें से 10646 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 221 लोगों की रिपोर्ट अभी बाकी है।
ये भी जानें
रविवार को संक्रमित- 03
रविवार को मौत-00
कुल संक्रमित-164 (133 जिले से व 31 दूसरे राज्यों से)
अब तक कुल स्वस्थ- 124
जिले में एक्टिव केस- 35 (23 जिले से व 12 दूसरे राज्यों से)
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें