Coronavirus: तस्वीरों में देखिए Lockdown पर बेपरवाह भरे कदम, फिर पुलिस को उठाने पड़े सख्त कदम
लॉकडाउन होने के बावजूद लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही है। लोग बिना काम के घरों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ रही है।
पानीपत, जेएनएन। हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते लॉकडाउन घोषित कर दिया। पानीपत से लेकर अंबाला, यमुनानगर, करनाल, जींद, कैथल और कुरुक्षेत्र में भी जिला प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की अपील की गई। इसके बावजूद लॉकडाउन पर लोग गंभीर नहीं दिखे। सुबह सड़कों पर लोग घूमते फिरते दिख रहे थे। पुलिस ने कई बार समझाने का प्रयास किया। लोग नहीं मानें। इसके बाद पुलिस ने कोरोना वायरस की गंभीरता को समझते हुए सख्त उठाए। आइए आपको दिखाते हैं, ऐसे लापरवाह लोगों के बेपरवाह कदम की तस्वीरें।
करनाल के घरौंडा क्षेत्र के गांव कैमला में राजकीय प्राइमरी स्कूल में अध्यापकों ने हेल्थ गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाईं। लॉकडाउन में भी मिड डे मील के लिए बच्चों को बुलाया स्कूल। कोरोना वायरस की दहशत के चलते अभिभावकों में हड़कंप मच गया। बच्चों को लेने अभिभावक स्कूल पहुंच गए।
करनाल में लॉकडाउन के बावजूद लापरवाही बरतने वाले लोगों को समझाने के लिए निकली पुलिस।
कैथल में एक केमिस्ट को दुकान पर अधिक भीड़ इकट्ठा होने पर फटकार लगाते डीसी सुजान सिंह।
कैथल मेें लॉक डाउन में घर से बाहर सड़कों पर बेवजह निकल रहे लोगों पर पुलिस और प्रशासन सख्त नज़र आया। युवकों की उठ बैठ करवाते थाना शहर प्रभारी प्रदीप कुमार।
यमुनानगर में कार से निकले लोगों को समझाते हुए।
यमुनानगर दुकान खुलवा कर पुलिस कर्मचारी राइडर मोटरसाइकिल की धुलाई करवाते हुए!
जीन्द शहर में बाइक के सिवाय सभी बड़े वाहनों की एंट्री बन्द। हर चौक और चौराहे पर पुलिस खड़ी है।
कुरुक्षेत्र की थानेसर सब्जी मंडी में सामान्य दिनों की तरह कामकाज हुआ। सुबह एक बार भीड़ होने के बाद सब सामान्य दिखा।
छछरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों की टीम ने एक परिवार के विदेश से वापस लौटने और दो परिवारों के केरला कोच्चि से वापस लौटने पर उनके घरों का दौरा किया और पोस्टर चस्पाये। उनको सख्त हिदायत दी गई कि 28 दिन तक अपने घरों के अंदर रहे। अस्पताल, पुलिस थाना और तहसील को सैनिटाइज किया गया।