Move to Jagran APP

साइंस सिटी में एक और कोरोना संक्रमित की मौत, 27 नए संक्रमित मिले

अंबाला में कोरोना से एक और मौत हो गई। बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ा। वहीं 27 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब संक्रमित मरीज का आंकड़ा 453 पहुंच गया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 10:57 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 10:58 PM (IST)
साइंस सिटी में एक और कोरोना संक्रमित की मौत, 27 नए संक्रमित मिले
साइंस सिटी में एक और कोरोना संक्रमित की मौत, 27 नए संक्रमित मिले

पानीपत/अंबाला, जेएनएन। अंबाला में एक दिन में 27 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें कपड़ा मार्केट से जुड़े 11 संक्रमि मिले हैं। इस पर प्रशासन ने शहर के साड़ी शोरुम को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। वहीं शुक्रवार को छावनी में 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत भी हो गई है। अंबाला में कोरोना से छठी मौत हो गई। वर्तमान में करीब 90 एक्टिव मरीज हैं, जो मुलाना मेडिकल कालेज और मिशन अस्पताल में आइसोलेट किए हैं। वहीं कैंट की डेहा कॉलोनी में पुलिस हिरासत में 20 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। 

loksabha election banner

आनलॉक-2 में दूसरे राज्य से लोगों का आने-जाने का सिलसिला जारी है। हालांकि अब दूसरे राज्य से लोग कम आ रहे हैं। अब संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले मरीज पॉजिटिव मिले रहे हैं। वहीं शुक्रवार को 27 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें 11 संक्रमित मरीज कपड़ा मार्केट के संपर्क में आने वाले लोग हैं। इस पर प्रशासन ने शहर में साड़ी शोरुम को अगले आदेश तक बंद करने के आदेश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम साड़ी शोरुम के वर्करों के नूमने लेने काम करेगी। वहीं  मिलाप नगर में 51 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय युवक और 26 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिले हैं। ये सभी एक संक्रमित मरीज के संपर्क में आए हैं। वहीं मच्छौंड़ा में 55 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है, जो कैंसर संक्रमित है। कैंट की डेहा कॉलोनी में पुलिस हिरसात में 20 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। 

वहीं स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले के नमूने लेने का काम शुरू कर दिया है। साथ ही संपर्क में आने वालों को क्वारंटाइन कर दिया है। जबकि निगम ने सैनिटाइज करने काम शुरू कर दिया है। जिले के 101 कंटेनमेंट जोन में 19143 लोगों की स्क्रीङ्क्षनग की गई। वहीं फ्लू के लक्षण मिलने पर 34 लोगों के नमूने लिए। वहीं कैंट और सिटी रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले 26 मुसाफिरों के नमूने लिए गए। 

संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री 

- कैथ माजरी में 21 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। इस मरीज में फ्लू के लक्षण मिलने पर नमूना लिया था

- मानव चौक पर 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है, जो संक्रमित के संपर्क में रहा है

- मिलाप नगर में 51 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय युवक और 26 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिले हैं। ये सभी एक संक्रमित मरीज के संपर्क में आए हैं

- 50 वर्षीय पुरुष और 47 वर्षीय महिला मिलाप नगर की पॉजिटिव मिली है। इन दोनों में सर्वे के दौराना लक्षण मिलने पर नमूने लिए थे

- दुर्गा नगर में 42 वर्षीय पुरुष संक्रमित मिला है। इस मरीज का सर्वे में लक्षण मिलने पर नमनूे लिए थे

- मच्छौंड़ा में 55 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है, जो कैंसर संक्रमित है

- नन्हेडा में 31 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है

- धनकौर में 38 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है

- खानपुर में 10 वर्षीय बच्चा संक्रमित मिला है। सर्वे में बच्चे के फ्लू के लक्षण मिलने पर नमूने लिए थे

- कैंट के  पालम विहार 34 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है, जो पहले संक्रमित मरीज के संपर्क में रहा है

- डेहा कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। यह मरीज पुलिस हिरसात में हैं 

- छावनी के दीप नगर में 60 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। महिला में सर्वे के दौरान फ्लू के लक्षण मिले थे

- 11 संक्रमित मरीज 24 से 28 वर्ष हैं 38 वर्ष के हैं। से सभी मरीज कपड़ा मार्केट से जुड़े हैं। शहर के बदलेव नगर, न्यू प्रीत नगर, नया बांस, रेलवे रोड,  बसंत विहार, रंजीत नगर, हीरा नगर, परशुराम नगर, कैथ माजरी, जलबेडा रोड आदि में संक्रमित मिले हैं।

संक्रमण को रोकने के लिए साड़ी शोरुम बंद के आदेश 

एसडीएम गौरी मिड्ढा ने एक आदेश जारी करके पूजा साड़ीज, राबिया साड़ीज और सुमित साड़ी शोरुम को आगामी आदेश तक बंद करने के आदेश जारी किए हैं।  उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि डीसी अशोक कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में प्रशासन का मुख्य उद्देश्य कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकना है। इस विषय को लेकर हम पूरी तरह सावधानी के साथ काम में जुटे हैं। इसलिए शोरुम को आगामी आदेश तक बंद रखने के आदेश किए हैं। यदि कोई व्यक्ति अवहेलना करता पाया गया, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने कोविड अस्पतालों का निरीक्षण किया

एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डा. सोनिया त्रिखा ने कोविड-19 अस्पतालों का निरीक्षण किया। यहां पर संक्रमित मरीजों को इलाज की सुविधा को भी देखा गया। इस दौरान उन्होंने मुलाना मेडिकल कालेज, मिशन अस्पताल, नागरिक अस्पताल समेत अन्य जगह पर मरीजों को मिलने वाली सुविधा को भी देखा गया। इस मौके पर सीएमओ डा. कुलदीप ङ्क्षसह समेत अन्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।

जिले में शुक्रवार को कोरोना के 27 संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। अब तक जिले में कोरोना से छह मौत हो चुकी है। 

- डा. कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला शहर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.