अंबाला में कोरोना संक्रमित का आंकड़ा घटा स्वस्थ होने वालों का बढ़ा, 7 की मौत
अंबाला में कोरेाना संक्रमण का कहर थोड़ा कम होता दिख रहा है। अंबाला में पहले के मुकाबले कोराेना संक्रमितों का आंकड़ा घट गया है। हालांकि सात लोगों की मौत हो गई है। संक्रमितों की मौत का सिलसिला नहीं रुक रहा है।
अंबाला, जेएनएन। अंबाला में पहले के मुकाबले कोराेना संक्रमितों का आंकड़ा घट गया है। वहीं स्वस्थ होने वालों में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि सात लोगों की मौत भी हुई है। वीरवार को 200 केस पॉजिटिव आने के बाद कुल मरीजों की संख्या 28259 हो गई है। जबकि 365 मरीज डिस्चार्ज हुए जिसके बाद डिस्चार्ज होेने वाले मरीजों की संख्या 25749 हो गई। अब कुल एक्टिव मरीज 2081 हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार संक्रमित केस आने के कारण जिले की इलाज की दर घटकर 91.12 फीसदी रह गई है।
सात लोगों की हुई मौत
अब तक कुलद 429 मरीजों की मौत हो चुकी है, औसत मृत्यु दर अब 1.50 फीसदी हो गई है। वीरवार को पहली मृत्यु 45 वर्षीय छावनी की महिला की हुई। दूसरी मृत्यु 38 वर्षीय बराड़ा की महिला की हुई। तीसरी मृत्यु 50 वर्षीय आसा सिंह गार्डन की महिला की हुई। चौथी मृत्यु 61 वर्षीय कैथ माजरी के व्यक्ति की हुई। पांचवीं मृत्यु 55 वर्षीय जंडली के पुरुष की हुई। छठीं मृत्यु 74 वर्षीय सुभाष गली के पुरुष की हुई। सातवीं मृत्यु 65 वर्षीय वीटा कालाेनी के पुरुष की हुई।
अब तक 3 लाख 87 हजार को लगायी वैक्सीन की डोज
कुल सैंपलों की संख्या 374462 हो गई है, इसमें से 320701 सैंपल आरटीपीसीआर से तथा 53761 सैंपल एंटीजन टेस्टिंग किट से किए गए हैं।
प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 331970 सैंपल लिए हैं। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 387767 वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी है।
इन जगहों से आए कोरोना संक्रमण के मामले
65 मरीज अंबाला शहर, 39 मरीज छावनी, 30 मरीज शहजादपुर, 5 मरीज मुलाना, 16 मरीज बराड़ा, 13 मरीज नारायणगढ़ एवं 32 मरीज चौड़मस्तपुर से सामने आए। 4 कालपी मुलाना, 6 पथरेड़ी शहजादपुर, 2 शारदा नगर, 3 बादशाही बाग, 8 कुराली, 4 जंडली, 2 कालाआम्ब, 2 फतेहपुर, 3 धमौली, 4 शक्तिनगर, 2 नौहनी, 3 विद्या नगर, 2 प्रीत नगर, 2 वशिष्ट नगर, 2 प्रीत नगर, 2 राम नगर, 2 तारानगर, 2 पूजा विहार, 2 दुराना, 3 अधोया, 6 सेक्टर दस, 3 सेक्टर-9, 2 बलदेव नगर व अन्य जगहों से हैं।