Move to Jagran APP

कोरोना की महायोद्धा 80 वर्षीय दादी, बोली- मेरी मशीन ले आओ और फिर जुट गई मुहिम में

पीएम नरेंद्र मोदी ने जब कहा कि आप मास्क बनाएं और दूसरों को भी दें। यह सुनते ही 80 वर्षीय चंद्रकांता बोलीं मेरी मशीन ले आओ। कांपते हाथों से उन्होंने मास्क बनाना शुरू कर दिया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 11 Apr 2020 12:35 PM (IST)Updated: Sat, 11 Apr 2020 09:41 PM (IST)
कोरोना की महायोद्धा 80 वर्षीय दादी, बोली- मेरी मशीन ले आओ और फिर जुट गई मुहिम में
कोरोना की महायोद्धा 80 वर्षीय दादी, बोली- मेरी मशीन ले आओ और फिर जुट गई मुहिम में

पानीपत [रवि धवन]। कोरोना काल बीत जाएगा, याद वो योद्धा भी रहेंगे जिन्होंने अपने छोटे-छोटे प्रयासों से बड़े कामों के संदेश दिए। ऐसी ही एक दादी भी हैं, जो घर पर मशीन से रोजाना मास्क बना रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब कहा कि आप मास्क बनाएं और दूसरों को भी दें। यह सुनते ही पानीपत की 80 वर्षीय चंद्रकांता अपने बेटों से बोलीं, मेरी मशीन ले आओ। कांपते हाथों से उन्होंने मास्क बनाना शुरू कर दिया।

loksabha election banner

करनाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद संजय भाटिया ने जब उनके फोटो को ट्वीट किया तो इसे मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने री-ट्वीट करते हुए सराहा। संदेश भी लिखा, इस संकट के समय में देशसेवा का यह एक अप्रतिम उदाहरण है। इसके लिए मैं आपका अभिनंदन करता हूं।

सांसद संजय भाटिया ने मॉडल टाउन में रहने वाली चंद्रकांता और सेक्टर-12 निवासी भाजपा महिला मोर्चा की दक्षिण शहरी मंडल की अध्यक्ष सुनीता गोयल का फोटो ट्वीट किया था। दोनों सिलाई मशीन पर मास्क बनाते हुए दिख रही हैं। दैनिक जागरण ने चंद्रकांता के परिवार से बात की तो उन्होंने बताया कि माताजी दिन में रामायण और महाभारत देखती हैं। सुबह पूजा-पाठ करने के बाद कुछ समय बच्चों के साथ बीतता है।

शुक्रवार से उन्होंने सिलाई मशीन मंगवा ली। कहती हैं, बेटा चाहे पांच मास्क बने पर बनाने जरूर हैं। इन्हें बाहर देकर आना। वहीं, सुनीता गोयल ने बताया कि वह रोजाना घर से 50 मास्क बना रही हैं। घर पर मौजूद कपड़े को पहले गर्म पानी से साफ कर लेती हैं। इन मास्क को आसपास के एरिया और औद्योगिक क्षेत्र में बांटा जाएगा।

पानीपत में जुट गया है महिला मोर्चा

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष हैं डॉ. अर्चना गुप्ता। उन्होंने भी अपनी पूरी टीम तक संदेश पहुंचा दिया। इसके बाद देखते ही देखते महिलाएं घर पर ही मास्क बनाने लगी हैं। अर्चना गुप्ता का कहना है कि जरूरतमंदों तक कपड़े के ये मास्क बांटे जाएंगे। सर्जिकल मास्क की इस समय सबसे ज्यादा जरूरत चिकित्सकों, पुलिसकर्मियों और सफाईकर्मियों को है। आमजन कपड़े के मास्क का इस्तेमाल करें। अमेरिका भी इन्हीं मास्क का उपयोग कर रहा है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.