Move to Jagran APP

COVID-19 Vaccine: हरियाणा में यहां से सप्‍लाई होगी कोरोना वैक्‍सीन, जानिए कहां कितने कर्मियों को लगेगा टीका

हरियाणा भर में धर्मनगरी यानी कुरुक्षेत्र जिले से कोरोना वैक्‍सीन सप्‍लाई की जाएगी। सबसे अधिक 44950 कर्मियों को गुरुग्राम में वैक्सीन लगेगी। दूसरे नंबर पर फरीदाबाद में 22640 और चरखी-दादरी में सबसे कम 3360 कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 07:08 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 07:08 PM (IST)
COVID-19 Vaccine: हरियाणा में यहां से सप्‍लाई होगी कोरोना वैक्‍सीन, जानिए कहां कितने कर्मियों को लगेगा टीका
कुरुक्षेत्र से हरियाणा में कोरोना वैक्‍सीन सप्‍लाई की जाएगी।

पानीपत/कुरुक्षेत्र, [जगमहेंद्र सरोहा]। दुनिया को कर्म का संदेश देने वाली धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से मकर संक्रांति के दिन कोरोना वैक्सीन की सप्लाई प्रदेश भर में दी गई। इसके साथ यहां के इतिहास में एक नया अध्याय और जुड़ गया। चारों रीजनल सेंटर पर कोरोना वैक्सीन की सप्लाई कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचाई गई। रीजनल सेंटर से संबंधित जिलों में वैक्सीन दी जाएगी। सबसे अधिक गुरुग्राम में 44,950 और सबसे कम चरखी-दादरी में 3360 कर्मियों को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। इसमें सरकारी और प्राइवेट स्टाफ शामिल होगा।

loksabha election banner

प्रदेश में चार रीजनल सेंटर बनाए

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा को देखते हुए प्रदेश में चार रीजनल सेंटर बनाए गए। ये कुरुक्षेत्र, हिसार, रोहतक व गुरुग्राम हैं। यहां से संबंधित जिलों में कोरोना वैक्सीन की सप्लाई दी गई। बुधवार को ही दिल्ली व चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दो गाडिय़ों में कुरुक्षेत्र स्टोर में 2,41,500 वैक्सीन पहुंची हैं। इनको कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया।

  • कहां कितने कर्मियों को लगाई जाएगी वैक्सीन
  • जिला             संख्या
  • अंबाला             12840
  • भिवानी             7400
  • चरखी-दादरी         3360
  • फरीदाबाद             22640
  • फतेहाबाद             5820
  • गुरुग्राम             44950
  • हिसार             21770
  • झज्जर             7990
  • जींद             10540
  • कैथल            8700
  • करनाल             13160
  • कुरुक्षेत्र             6310
  • महेंद्रगढ़            5620
  • नूंह                   7120
  • पलवल             5090
  • पंचकूला             9040
  • पानीपत            6660
  • रेवाड़ी             5700
  • रोहतक             10950
  • सिरसा             7320
  • सोनीपत             10310
  • यमुनानगर             7630
  • कुल 240900
  • नोट : वैक्सीन लगाने के आकड़े स्वास्थ्य विभाग के हैं।

वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए मशीनों को डाटा लॉगर के साथ जोड़ा गया है। इसके साथ वॉक इन कूलर का तापमान कम होते ही सायरन बजने जैसे अलर्ट मोड एक्टिव किए गए हैं। स्वास्थ्य निदेशक के निर्देशानुसार रीजनल सेंटर पर वैक्सीन सप्लाई की गई है।

डा. सुखबीर सिंह, सीएमओ, कुरुक्षेत्र।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


ये भी पढ़ें: मूवी स्क्रिप्‍ट से कम नहीं थी पेपर लीक की प्‍लानिंग, चाय वाले से लेकर सब इंस्‍पेक्‍टर शामिल

ये भी पढ़ें: नकल माफिया में 12वीं से लेकर बीटेक पास, फ‍िर हरियाणा के इस शहर का नाम बदनाम

ये भी पढ़ें: ग्राम सचिव पेपर लीक के लिए मास्‍टर माइंड के बाद थे प्‍लान ए और बी, रोहतक में रची गई थी साजिश

ये भी पढ़ें: कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की ऑनलाइन क्‍लासेज में चला आपत्तिजनक वीडियो, ये 3 नाम आए सामने


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.