Move to Jagran APP

अंबाला में कैदी महिला बेटी की शादी पर गई, जेल पहुंची तो कोरोना संदिग्ध मिली

अंबाला में एक महिला कैदी बेटी की शादी में गई थी। जब वह वापस जेल आई तो कोरोना संदिग्‍ध मिली। सेंट्रल जेल को कंटेनमेंट जोन बनाकर बंदियों के नमूने लेने का काम तेज किया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 11:43 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 11:43 AM (IST)
अंबाला में कैदी महिला बेटी की शादी पर गई, जेल पहुंची तो कोरोना संदिग्ध मिली
अंबाला में कैदी महिला बेटी की शादी पर गई, जेल पहुंची तो कोरोना संदिग्ध मिली

पानीपत/अंबाला, जेएनएन। अंबाला शहर की सेंट्रल जेल से पैरोल पर महिला कैदी बेटी की शादी में बराड़ा गई थी। यहां से जेल में लौटी, तो कोरोना संदिग्ध मिली। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतते हुए महिला कैदी को मिशन अस्पताल में आइसोलेट कर दिया है। वहीं महिला की कंफर्म रिपोर्ट के लिए दोबारा से नमूना लिया। वहीं जेल को कंटेनमेंट जोन बना दिया है। महिला कैदी के संपर्क में आने वालों के नमूने लेने का काम शुरू कर दिया है।

loksabha election banner

जिले की सेंट्रल जेल में हत्या के आरोप में महिला कैदी बंद है। हाल ही में महिला पेरोल पर बराड़ा में बेटी की शादी में गई थी। शादी से 29 जून को महिला कैदी लौटी, तो महिला की कोरोना जांच के लिए नमूना लिया। इस दौरान महिला के बेटे के भी कोरोना की जांच के लिए नमूना लिया। इसकी रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। वहीं महिला कैदी का नमूना लेने के बाद जेल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। बृहस्पतिवार की सुबह में महिला कैदी की रिपोर्ट कोरोना संदिग्ध मिली, तो जेल प्रशासन अलर्ट हो गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला कैदी को मिशन अस्पताल में आइसोलेट कर दिया है।

वहीं जेल को कंटेनमेंट जोन बना दिया है। यहां पर आने वाले लोगों के आने-जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही बंदियों के नमूने और स्‍क्रीनिंग करने का काम तेज कर दिया है। महिला बंदी की हिस्ट्री का पता कर संपर्क में आने वालों के नमूने लेने का काम शुरू कर दिया है। जेल में करीब एक हजार बंदी हैं। स्वास्थ्य विभग की टीम नए बंदी के आने पर कोरोना की जांच के लिए नमूना लेती है। जेल प्रशासन की माने तो जेल में पहले भी वार्डन कोरोना पॉजिटिव मिला था। इसके बाद से जेल में सतर्कता बरती जा रही है। वहीं महिला कैदी जेल में हत्या के आरोप में बंद हैं, जो पेरोल पर शादी में शामिल होने के लिए गई थी।

बंदियों के लिए करनाल में बनेगी जेल

करनाल में बंदियों के लिए अलग जेल बनाने का कम शुरू होगा। यहं पर नए बंदियों को रखा जाएगा। इसके बाद नए बंदियों के कोरोना की जांच के लिए नमूना लिया जाएगा। इसके रिपोर्ट आने के बाद बंदी को जेल में शिफ्ट किया जाएगा।

महिला बंदी पैरोल पर छुट्टी लेकर शादी में गई थी। यहां से आने के बाद महिला की कोरोना की जांच के लिए नमूना लिया। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

डा. कौशल कुमार, मेडिकल आफिसर, स्वास्थ्य विभाग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.