Haryana Corona Updates: हरियाणा में फिर लाैटा कोरोना, टूटा रिकार्ड, एक हजार पार पहुंचे Covid-19 Cases
Haryana Corona Cases Updates हरियाणा में कोरोना केस मिलने का रिकार्ड टूटा है। एक दिन में एक हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। लोगों की लापरवाही स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता बनती जा रही हैं। सबसे ज्यादा मामले गुरुग्राम में आए हैं।
पानीपत, जेएनएन। Haryana Corona Updates: हरियाणा में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। मरीजों की संख्या दो गुनी हो गई है। एक दिन में एक हजार से ज्यादा केस मिले हैं। सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 416 केस सामने आए हैं। इसके अलावा, फरीदाबाद, अंबाला, पंचकूला, करनाल, हिसार और यमुनानगर में केस बढ़े। हरियाणा में अब कुल 4074 केस सामने आए हैं।
अंबाला में नाजुक हालत देख 4 अस्पताल में दाखिल
अंबाला में शुक्रवार को कोरोना के 51 नए मामले सामने आए। इसमें 3 मासूम बच्चों सहित एक सरकारी कर्मचारी भी संक्रमित हुआ है। तीन की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने अस्पताल में दाखिल कर उपचार शुरू कर दिया है। पाजिटिव आए मरीजों में एक मरीज तो पहले से संक्रमित के संपर्क में रहा है।
अंबाला में यहां मिले केस
अंबाला शहर से 16, छावनी से 3, चौड़मस्तपुर से 13, नारायणगढ़ से 2, शहजादपुर से 5, बराड़ा और मुलाना से 6-6 मरीज शामिल है। संक्रमितों में 26 मरीजों को नागरिक अस्पताल और निजी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करके कोविड प्रोटोकाल के तहत उपचार शुरू कर दिया गया है। सिविल सर्जन डाक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि जिला में कोरोना के कुल 326 केस एक्टिव हैं।
कैथल में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण
कोरोना संक्रमण के 31 नए केस सामने आए हैं। कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 228 हो गया है। इनमें 218 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। शेष अलग-अलग अस्पतालों से इलाज करा रहे हैं।
कुरुक्षेत्र में 15 मरीज अस्पताल में भर्ती
27 की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है, जबकि 29 मरीजों को रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कोरोना के 124 एक्टिव केस हैं। इनमें से 109 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है, जबकि 15 मरीज अस्पतालों में दाखिल हैं।
इन जिलों में सबसे ज्यादा केस
गुरुग्राम 416
फरीदाबाद 117
हिसार 47
करनाल 53
पंचकूला 77
अंबाला 51
पानीपत 1
यमुनानगर 68
कुरुक्षेत्र 27
जींद 27
कैथल 31