कोरोना से निपटने की तैयारी, पानीपत अस्पताल के बेसमेंट और एग्रो मॉल में आइसोलेशन वार्ड
पानीपत में कोरोना पॉजिटिव मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। वहीं स्वस्थ होकर लौटने वालों की भी संख्या बढ़ रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग तैयारी में और ज्यादा जुटा है।
पानीपत, जेएनएन। कोविड-19 संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देख अब शहर में 500 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाने की कवायद शुरू हो गई है। डीसी धर्मेंद्र सिंह और सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा ने सिविल अस्पताल के बेसमेंट एरिया और एग्रो मॉल के तीन तलों का निरीक्षण किया।
डीसी ने बताया कि मरीजों की संख्या कब एकाएक बढ़ जाए, कहा नहीं जा सकता। हमें पहले से तैयारी रखनी होंगी। सिविल अस्पताल के बेसमेंट में 60-70 बेड और एग्रो मॉल में 200 बेड से अधिक का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया जा सकता है। मॉल में बहुत ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। अस्पताल के बेसमेंट में शौचालय और पंखों आदि की व्यवस्था करनी होगी। पानी निकासी का भी प्रबंध होना चाहिए। पीडब्ल्यूडी भवन व सड़क और मार्केटिंग कमेटी को इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी।
अनुमति मिलते ही तैयार किए जाएंगे आइसोलेशन वार्ड
सिविल सर्जन ने बताया कि प्रपोजल बनाकर डीसी कार्यालय भेज दिया है। वहां से महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं सहित अन्य जगह फॉरवर्ड किया जाएगा। अनुमति मिलते ही आइसोलेशन वार्ड बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा। इनके अलावा अन्य भवन भी देखे जा रहे हैं।
72 लोग हो चुके स्वस्थ
पानीपत में संक्रमितों की संख्या 105 तक पहुंच गई है। इनमें से 72 मरीज स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं। डीसी धर्मेंद्र ने 3 स्थानों को कंटेनमेंट जोन मुक्त कर दिया है। धूप सिंह नगर, गांव पावटी व कालखा से यह पाबंदी हटा ली गई है। यहां आवागमन कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: तो पहली बार 21 जून को पड़ने वाले सूर्यग्रहण में सूना रहेगा कुरुक्षेत्र, 48 कोस पर पाबंदी
यह भी पढ़ें: हरियाणा का कुरुक्षेत्र होगा सूर्यग्रहण का केंद्र, 25 साल पहले की यादें होंगी ताजा, छाएगा अंधेरा
यह भी पढ़ें: एक ऐसी डेयरी, जहां गाय खाती हैं अचार, फिर बहती दूध की धार
यह भी पढ़ें: रसूखदार लोगों पर रहती थी कैंडी बाबा की नजर, पहले विश्वास जीतता फिर लगाता चूना
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें