हिसार में फिर फूटा कोरोना बम, मुंबई से लौटे चार लोग सहित आठ संक्रमित
हिसार में आठ नए कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। इनमें से चार लोग मुंबई से लौटे हैं। वहीं अब संक्रमितों की कुल संख्या 62 हो गई है।
हिसार, जेएनएन। हिसार में एक बार फिर कोरोना बम फूटा है। आठ लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव मिले हैं। मुंबई के चैम्बूर से 31 मई की रात को हिसार लौटे लोगों ने जिले में कोरोना के मामलों में इजाफा कर दिया है। बुधवार को कोरोना के आठ नए मामले सामने आए है। इनमें चार मामले मुंबई के चैम्बूर इलाके से लौटे और चप्पल के कारोबार से जुड़े लोगों के है।
कुल 65 लोग मुंबई से 31 मई को हिसार लौटे थे। इन्हें सीधे सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहां इनके सैंपल करवाकर इन्हें ब्राहाण धर्मशाला में क्वारंटाइन किया गया था। इनमें से बालसंमंद निवासी एक ही फैमिली के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जिनमें एक तीन वर्ष का बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहीं शहर के संत नगर से दो मामले और शांति नगर, शास्त्री नगर और जहाजपुल एरिया से कोरोना पॉजिटिव का एक-एक मामला सामने आया है। मुंबई के अलावा अन्य चार मामलों में कोरोना पॉजिटिव लोग दिल्ली, लुधियाना से लौटे है।
बता दें कि हिसार में कुल 62 केस हो गए हैं। मंगलवार को महजत गांव में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। दिल्ली के डाक विभाग का पोस्टमैन 27 वर्षीय युवक पिछले महीने 29 मई को ही घर आया था। उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। यह युवक 26 मई को ही दिल्ली में गया और वहां एक दिन ड्यूटी पर गया था। इसके बाद वह 29 मई को घर आ गया था।
आदमपुर शिव कालोनी में पुलिस ने नाकाबंदी की
आदमपुर की शिव कालोनी में मंदिर के पास उपनिरीक्षक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने कंटेनमेंट व बफर जोन बनाकर गलियों को सील कर दिया गया है। गलियों में पुलिस द्वारा नाके लगाए गए। आदमपुर शिव कालोनी में गलियों को कंटेनमेंट व बफर जोन घोषित करने के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदमपुर राजकीय महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर राजेश वर्मा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा ने बताया कि गली को सील कर दिया गया है तथा वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।
यह भी पढ़ें: World Bicycle Day 2020 शरीर देने लगा जवाब तो 12 लाख की कार बेच खरीद ली साइकिल
यह भी पढ़ें: पड़ोसी राज्यों से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण का खतरा, आज 8 पॉजिटिव, दो दिन में 15
यह भी पढ़ें: Ghaziabad से Panipat आई दुल्हन कोरोना पॉजिटिव, पति व देवर सहित 12 को क्वारंटाइन
यह भी पढ़ें: रिटायर सबइंस्पेक्टर जमाता था पुलिसिया रौब, गाड़ी में रखता था वर्दी, जानिए क्या थी वजह
यह भी पढ़ें: Coronavirus का कहर, Haryana के Jind में संक्रमण से एक और मौत, अब तक 3 की गई जान
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें