Move to Jagran APP

गहराता जा रहा हैंडलूम एसोसिएशन कार्यकारिणी का विवाद, प्रधान ने किया दावा

हैंडलूम एसोसिएशन का चुनाव विवाद लगातार गहराता जा रहा है। अब प्रधानी के लिए विवाद है। दो महीने से एसोसिएशन में प्रधानी को लेकर हंगामा मचा है।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 01:16 PM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 03:32 PM (IST)
गहराता जा रहा हैंडलूम एसोसिएशन कार्यकारिणी का विवाद, प्रधान ने किया दावा
गहराता जा रहा हैंडलूम एसोसिएशन कार्यकारिणी का विवाद, प्रधान ने किया दावा

पानीपत, जेएनएन। एसडी कॉलेज रोड की पानीपत हैंडलूम एसोसिएशन में विवाद गहरा गया है। चारों सरपरस्तों ने विमल मेहता को कार्यकारी प्रधान बना दिया है। साथ ही कार्यकारिणी के गठन का अधिकार दे दिया है। वह जोगिंद्र नरुला के नेतृत्व वाली कार्यकारिणी में सदस्य थे। उधर, नरुला ने विमल मेहता की प्रधानी पर सवाल उठाकर 2020 तक अपने कार्यकाल का दावा किया है। नरुला ने आरोप लगाया कि एसोसिएशन में कुछ सरपरस्त अपना मोहरा लाना चाहते हैं। 

loksabha election banner

सरपरस्त अशोक बांगा ने बताया कि सात फरवरी को सरपरस्तों की एक बैठक बुलाई गई। सर्वसम्मति से विमल मेहता को 31 जुलाई तक कार्यकारी प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी है। सरपरस्तों ने एसोसिएशन के लिए पिछले विषयों को भूल जाने की बात रखी। अशोक बांगा ने कहा कि पिछले कुछ समय से मार्केट के सदस्यों के विचारों में भिन्नता आई है। एकजुटता से ही एसोसिएशन मजबूत होगी। इस मौके पर सरपरस्त हरदयाल सरदाना, राधेश्याम खुराना, चरण दास सेठी व अशोक बांगा मौजूद रहे। 

205 हैं सदस्य 
पानीपत हैंडलूम एसोसिएशन में 205 सदस्य हैं। व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने के अलावा किसी तरह के फ्रॉड और जीएसटी समेत अन्य मामलों में कार्रवाई कराती है। हर सदस्य से हर महीने 200 रुपये चार्ज लिया जाता है। सीसीटीवी और लाइटों की मरम्मत कराने के साथ चौकीदार की व्यवस्था भी करती है। 

24 दिसंबर को शुरू हुआ था विवाद 
एसोसिएशन की 24 दिसंबर 2018 को बैठक हुई थी। उसमें जोगिंद्र नरुला की अगुवाई में कार्यकारिणी पर सवाल उठने लगे। प्रधान और सरपरस्त एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। आखिर में वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 30 दिसंबर 2018 को खत्म करने का फैसला लिया। इस बैठक में चारों सरपरस्त को बर्खास्त कर दिया गया था। जोगिंद्र नरुला ने खुद भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 8 जनवरी को चुनाव कराने का फैसला लिया। 

व्यापारियों के हितों की रक्षा करेंगे : विमल 
विमल मेहता ने कहा कि व्यापारियों ने उनको प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी है। वे सबका आभार व्यक्त करते हैं। व्यापारियों की समस्याओं का प्रमुखता के साथ समाधान कराया जाएगा। 

2020 तक प्रधान हूं, कुछ लोग कर रहे राजनीति : जोगिंद्र
जोगिंद्र नरुला ने कहा कि उनको 19 जनवरी 2018 को दो वर्ष के लिए प्रधान बनाया गया था। कार्यकाल 16 जनवरी 2020 तक है। बाजार का प्रधान हूं। उनको प्रधान बनाने वाले चार में से सरपरस्त पर जबरदस्ती हस्ताक्षर कराए गए हैं। बाजार के अधिकतर व्यापारी उनके साथ हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.