Move to Jagran APP

बरोदा में जीती कांग्रेस, कांग्रेसियों ने पानीपत में बांटे लड्डू

बरोदा में कांग्रेस जीती पानीपत में कांग्रेसियों ने जश्‍न मनाया। अब 11 नवंबर को ट्रैक्‍टर रैली की हो गई है तैयारी। कांग्रेस की प्रदेश अध्‍यक्ष कुमारी सैलजा भी आएंगी। जीत के बाद कांग्रेसियों का उत्‍साह अब और बढ़ गया है। जीटी बेल्‍ट पर कांग्रेस करेगी फोकस।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 05:00 PM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2020 05:00 PM (IST)
बरोदा में जीती कांग्रेस, कांग्रेसियों ने पानीपत में बांटे लड्डू
पानीपत के मेन बाजार में कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई।

पानीपत, जेएनएन : बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार इंदुराज नरवाल उर्फ भालू की जीत के साथ ही पानीपत के कांग्रेसियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। पानीपत के मेन बाजार में कांग्रेसियों ने लड्डू बांटे। अरसे बाद कांग्रेसियों के चेहरे पर खुशी देखी गई। मेन बाजार में एसोसिएशन के प्रधान निशांत सोनी ने सभी को लड्डू खिलाए।

loksabha election banner

आज ट्रैक्टर रैली

कांग्रेस की आज ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। सिवाह के पास रैली निकलेगी। इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा भी पहुंचेंगी। कांग्रेसियों ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। बरोदा उपचुनाव की जीत के बाद तो उत्साह और ज्यादा बढ़ गया है। 

सरकार बनाने के अभी से दावे

कांग्रेस के नेता अभी से दावा करने लगे हैं कि अगली बार सरकार बनाएंगे। उपचुनाव में जीत के बाद कहने लगे हैं कि प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है। कांग्रेस की हरियाणा में सरकार आएगी। 

भालू की जीत तय थी

कांग्रेस नेता बुल्ले शाह का कहना है कि कांग्रेस की जीत तय थी। पहले दिन से ही भालू ने बढ़त बना ली थी। वहीं, धर्मपाल गुप्ता का कहना है कि वह बरोदा में लगातार प्रचार कर रहे थे। ग्रामीणों ने फैसला सुना दिया था कि इंदुराज नरवाल को जिताएंगे। ऐसा करके भी दिखाया। 

जीटी बेल्ट पर फोकस 

कांग्रेस का अब जीटी बेल्ट पर पूरा फोकस है। इसी वजह से  पानीपत में लगातार दूसरी बार ट्रैक्टर रैली होने जा रही है। इस बेल्ट से ही प्रदेश में सत्ता हासिल करने की चाबी यानी सीटें मिलती हैं। पहले इस बेल्ट पर कांग्रेस का राज होता था, अब भाजपा की सीटें ज्यादा हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.