Move to Jagran APP

प्रदेश में कांग्रेस की हवा, सरकार बनाएंगे: हुड्डा

कांग्रेस के स्टार प्रचारक पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भापरा स्टेडियम में आयोजित भविष्य संकल्प रैली में पार्टी प्रत्याशी धर्म सिंह छौक्कर के समर्थन में रैली को संबोधित किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 08:51 AM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 08:51 AM (IST)
प्रदेश में कांग्रेस की हवा, सरकार बनाएंगे: हुड्डा
प्रदेश में कांग्रेस की हवा, सरकार बनाएंगे: हुड्डा

जागरण संवाददाता, समालखा : कांग्रेस के स्टार प्रचारक पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भापरा स्टेडियम में आयोजित भविष्य संकल्प रैली में पार्टी प्रत्याशी धर्म सिंह छौक्कर के समर्थन में रैली को संबोधित किया। हुड्डा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल मुद्दे भी बताए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की हवा चल रही है, फिजा बदल चुकी है। आगामी सरकार उसकी है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसान, व्यापारी, कर्मचारी सभी परेशान हैं। बदलाव की उम्मीद पाले हुए हैं। पांच सालों में भाजपा ने प्रदेश की जनता को महंगाई का तोहफा दिया।

prime article banner

सचिन पायलट ने कहा कि समालखा से उनके पिता राजेश पायलट और उसका लगाव रहा है। धर्म सिंह ने पांच साल एमएलए रहकर जो काम किया, वह सामने है। उसका वोट रूपी आशीर्वाद आपको देना है। वे जमीन से जुड़े नेता हैं और हलके के बेहतर भविष्य के लिए उनके अलावा कोई दूसरा नेता नहीं है। धर्म सिंह ने कहा कि इस बार लठ गाड़ दो, यह कभी नहीं हिलेगा। उन्होंने विपक्षियों पर धर्म और जातपात का जहर घोलने का आरोप लगाया। कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा किन्हीं कारणों के चलते रैली में नहीं आ सकी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.