भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में सभी सीटें जीतेगी कांग्रेस : धर्म सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा कांग्रेस की लोकसभा समन्वय कमेटी का चेयरमैन बनाने पर पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी व हरियाणा प्रभारी गुलाब नबी आजाद का आभार जताया है। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी जताई। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा जनता को विकास के सपने दिखा सत्ता में आई थी लेकिन उसका हर वादा जुमला निकला। जिस कारण आज प्रदेश की जनता भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार से नाखुश है और बदलाव चाहती है।
जागरण संवाददाता, समालखा : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा कांग्रेस की लोकसभा समन्वय कमेटी का चेयरमैन बनाने पर पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी व हरियाणा प्रभारी गुलाब नबी आजाद का आभार जताया है। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी जताई।
पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा जनता को विकास के सपने दिखा सत्ता में आई थी, लेकिन उसका हर वादा जुमला निकला। जिस कारण आज प्रदेश की जनता भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार से नाखुश है और बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस न केवल लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी, बल्कि बाद में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज कर सत्ता में आएगी।
छौक्कर ने कहा कि पूर्व सीएम ने अपने कार्यकाल के दस सालों में बहुत विकास कराया है। भाजपा सरकार साढ़े चार साल में कांग्रेस राज में शुरू प्रोजेक्ट भी पूरे नहीं करा पाई है।
इस मौके पर कंवर सिंह छौक्कर, दलबीर, सुरेश छौक्कर, सुभाष, कृष्ण, सतपाल छौक्कर, सुभाष मच्छरौली, संजय, रमेश, अनुज व विनय मौजूद रहे।