कांग्रेस हर बूथ पर बनाएगी 10 बूथ सहयोगी, प्रत्येक जोड़ेगा 25 घर
हरियाणा में पंद्रह सीटों से अस्सी सीटों तक पहुंचने के लिए तिलमिला रही कांग्रेस अब बूथ मैनेजमेंट पर जोर देगी।
जागरण संवाददाता, पानीपत :
हरियाणा में पंद्रह सीटों से अस्सी सीटों तक पहुंचने के लिए तिलमिला रही कांग्रेस ने वर्ष 2019 के लिए बूथ स्तर का प्लान तैयार कर लिया है। पार्टी ने चुनावों के मद्देनजर हर बूथ के लिए 10 बूथ सहयोगी बनाएगी। प्रत्येक बूथ सहयोगी को अपने साथ 25 घर जोड़ने होंगे। नौ अक्टूबर से लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र में लोक संपर्क अभियान की शुरुआत होगी।
पूर्व मंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र कादियान ने गांव सिवाह स्थित एक फॉर्म हाउस में कार्यकर्ताओं को पार्टी की इस रणनीति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने साथ पार्टी द्वारा उपलब्ध कराए गए पोस्टर पंफलेट लेकर जाएगा। घर-घर दस्तक देकर कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराएगा। इसी के साथ नोटबंदी, जीएसटी, राफेल विमान सौदेबाजी से देश को पहुंचाए गए नुकसान और महंगाई सहित केंद्र-प्रदेश सरकार की पोल खोलेगा। बूथ स्तर पर चलाए जाने अभियान में युवाओं को जोड़ने पर फोकस करने का प्लान कांग्रेस ने बनाया है। पूर्व मंत्री ने हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के हवाले से बताया कि पार्टी के लिए चंदा एकत्र करने के लिए बूथ सहयोगियों को 50, 100, 500 और 1000 रुपये की रसीद बुक भी दी जाएगी।
इस मौके पर प्रकाश बंसल, कर्ण ¨सह, यशदीप कादियान, सतनारायण, चरण ¨सह, सतबीर, जयदीप, यशपाल अहलावत और सीलक जागलान आदि मौजूद रहे। राहुल गांधी से होगा सीधा संवाद :
लोक संपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के ऐसे प्रभावशाली लोगों की सूची बनाएंगे, जिनमें वोटों को इधर-उधर करने की क्षमता है। सभी का नाम, पता, पद और फोन नंबर आदि कलेक्ट कर शक्ति एप पर अपलोड किया जाएगा। बाद इनका सीधा संवाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से कराया जाएगा। राज ¨सह