Move to Jagran APP

हरियाणा में कांग्रेस ने खोला अग्निपथ स्‍कीम के खिलाफ मोर्चा, करनाल में प्रदेशाध्‍यक्ष सहित कई नेता जुटे

हरियाण में कांग्रेस ने अग्निपथ स्‍कीम के विरोध का फैसला लिया है। करनाल सहित कई शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। करनाल में कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष उदयभान सिंह पहुंच गए हैं। अभी हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल नहीं पहुंचे हैं। पानीपत में भी कांग्रेसी एकजुट हुए।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 11:58 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 11:58 AM (IST)
हरियाणा में कांग्रेस ने खोला अग्निपथ स्‍कीम के खिलाफ मोर्चा, करनाल में प्रदेशाध्‍यक्ष सहित कई नेता जुटे
करनाल में विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस प्रदेशाध्‍यक्ष उदयभान।

पानीपत, जेएनएन। हरियाणा के कई शहरों में कांग्रेस अग्निपथ स्‍कीम का विरोध जता रही है। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सिंह करनाल में प्रदर्शन का फैसला लिया। सुबह करीब साढ़े 11 बजे प्रदेशाध्‍यक्ष उदयभान सिंह लघु सचिवालय पहुंचे और वहां पर धरना शुरू कर दिया।

loksabha election banner

कुरुक्षेत्र में भी जुटे कांग्रेसी

कांग्रेस ने लघु सचिवालय पर अग्निपथ योजना के विरोध में धरना दिया। पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 10:00 बजे लघु सचिवालय पहुंचे। लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गए।

एक बजे तक चलेगा धरना

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि पुराना काल के दौरान सेना की भर्ती बंद हो गई थी। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने अन्य कारणों के चलते भर्ती नहीं की। प्रदेश और देश में सैकड़ों युवा सेना की भर्ती के इंतजार में थे और वे अपनी जेब से पैसे खर्च कर इसकी तैयारी में लगे हुए थे। सरकार ने अग्निपथ योजना लाकर युवाओं को को बेरोजगारी की चक्की में डाल दिया है। अब युवाओं को अपने सामने कुछ दिखाई नहीं दे रहा। सरकार को अग्नीपथ योजना वापस लेकर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने चाहिए। इस मौके पर सुरेश पाली एडवोकेट विक्रांत कुंडू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस का धरना दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा। इसके बाद डीसी को ज्ञापन सौंपेंगे।

दिव्‍यांगों का भी दिया साथ 

वहीं, सेक्‍टर 12 में दिव्‍यांगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसमें भी कांग्रेस नेता पहुंचे। उन्‍होंने दिव्‍यांगों की मांगों के लिए नारेबाजी की। दिव्‍यांगों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने समझाने की कोशिश की। इसके बावजूद जब नहीं मानें तो कुछ लोगों को हिरासत में लिया।

जींद में भी अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसी बैठे धरने पर

अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसी सोमवार को सुबह लघु सचिवालय के बाहर एकत्रित हुए और धरने पर बैठ गए। सफीदों से विधायक सुभाष गांगोली, जुलाना से पूर्व विधायक परमेंद्र ढुल सहित काफी संख्या में कांग्रेसी धरने में शामिल रहे।

अंबाला में भी प्रदर्शन 

अंबाला में भी अग्निपथ के विरोध में कैंट एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.