Move to Jagran APP

Coronavirus की आशंका के चलते जांच को पहुंचे कांग्रेस विधायक, दीपेंद्र से मिले थे

कोरोना वायरस से जांच के लिए कांग्रेस के विधायक सिविल अस्पताल पहुंचे हैं। उन्होंने दीपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की थी। दीपेंद्र इन दिनों क्वारंटाइन किया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 23 Mar 2020 03:04 PM (IST)Updated: Mon, 23 Mar 2020 03:05 PM (IST)
Coronavirus की आशंका के चलते जांच को पहुंचे कांग्रेस विधायक, दीपेंद्र से मिले थे
Coronavirus की आशंका के चलते जांच को पहुंचे कांग्रेस विधायक, दीपेंद्र से मिले थे

पानीपत, जेएनएन। पानीपत में कांग्रेस विधायक कोरोना वायरस की जांच के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका के चलते ये कदम उठाया है। विधायक पिछले दिनों दीपेंद्र हुड्डा से मिले थे। बता दें कि दीपेंद्र हुड्डा ने खुद को क्वारंटाइन किया हुआ है। वहीं पानीपत सिविल अस्पताल में जांच के लिए सुबह की करीब 50 से ज्यादा मरीज पहुंचे। 

prime article banner

पानीपत में इंग्लैंड से लौटा युवक कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया। सरकार ने पानीपत को लॉकडाउन कर दिया। वहीं कोरोना आशंकित होने के चलते 87 घरों के बाहर क्वारंटाइन का नोटिस चस्पाया गया है। कोरोना वायरस की जागरूकता के चलते कांग्रेस विधायक जांच के लिए सुबह ही सिविल अस्पताल पहुंचे। 

लंदन से लौटे युवक पर गफलत, चक्कर कटे, अब घर में आइसोलेट

लंदन से लौटे युवक को लेकर स्वास्थ्य विभाग में गफलत की स्थिति बन गई। युवक दस मार्च को पानीपत लौटा था। लंदन और दिल्ली एयरपोर्ट पर चेङ्क्षकग के दौरान उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। फिर भी वह चेकअप कराने पानीपत अस्पताल में पहुंचा। वहां से उसे घर पर ही आइसोलेट के निर्देश दिए गए। पर एंबुलेंस चालक उसे समालखा ले गया। समालखा में उसे आइसोलेशन केंद्र में रखने के निर्देश दिए गए। इस पर बात हंगामा हो गया। 

एंबुलेंस में बैठे थे चार लोग, जाने से मना किया

युवक ने बताया कि वह अपने भाई के साथ पानीपत में टेस्ट कराने पहुंचा था। उसे एंबुलेंस में जाने के लिए कहा गया। उसमें पहले से ही चार लोग बैठे थे। उसमें जाने से मना करने पर ही दूसरी एंबुलेंस मंगाई गई। समालखा में उसे 14 दिन के लिए आइसोलेशन केंद्र में रुकने के लिए निर्देश दिए गए। वह पूरी तरह से स्वस्थ है तो फिर 14 दिन तक अस्पताल में रहने का क्या औचित्य है।

आइसोलेट के निर्देश

डिप्टी सीएमओ सुधीर बतरा ने बताया कि एंबुलेंस में लाए गए लोगों को उनके घर छोडऩा था। अलग कमरे में रखने स्वजनों को कहना था। चेक कराते रहने के निर्देश देने थे। गलतफहमी में चालक उन्हें यहां ले आए। यहां के स्टाफ को भी उनके आने की जानकारी नहीं थी। बाद में पता चलने पर सभी को पानीपत वापस भेज दिया गया। लंदन से लौटे युवक को घर पर आइसोलेट के निर्देश दिए गए हैं।

विदेश से लौटने वालों पर नजर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मतलौडा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कवि व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेर कलां की पूरी बिल्डिंग को सैनिटाइज किया गया। इन सभी तीनों स्वास्थ्य केंद्रों पर बिङ्क्षल्डग के बाहर हाथ धोने की व्यवस्था के लिए टोंटी लगवाई गई व सैनिटाइजर रखे गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मतलौडा के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेश राठी ने बताया कि वह, उसकी टीम के सभी डॉक्टर व सभी स्वास्थ्य कर्मी 24 घंटे इमरजेंसी ड्यूटी पर अपने अपने सेंटर पर डटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार से उनकी टीम द्वारा क्षेत्र में एक डोर टू डोर सर्वे अभियान चलाया जाएगा। ये सभी टीमें गांव में घर-घर जाकर पता करेंगी कि यहां पर कोई ऐसा व्यक्ति तो नहीं रह रहा, जो विदेश से लौटा हो। इस समय मतलौडा क्षेत्र में 13 लोग विदेश से लौटे हैं। इन सभी का स्वास्थ्य ठीक है। थर्मल के दो अधिकारियों के बेटे भी कुछ समय पहले विदेश से लौटे थे। उनको भी होम आइसोलेशन पर रखा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.