Move to Jagran APP

जिदल की मेहमानवाजी में पहुंची कांग्रेस हाईकमान

विनोद चौधरी कुरुक्षेत्र कुरुक्षेत्र की लोकसभा सीट पिछले दो दिन में हॉट हो गई है। इस सीट पर कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्व सांसद नवीन जिदल का नाम लगभग तय माने जाने पर हाईकमान ने भी इस सीट पर फोकस कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Mar 2019 08:56 AM (IST)Updated: Sat, 30 Mar 2019 08:56 AM (IST)
जिदल की मेहमानवाजी में पहुंची कांग्रेस हाईकमान
जिदल की मेहमानवाजी में पहुंची कांग्रेस हाईकमान

विनोद चौधरी, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र की लोकसभा सीट पिछले दो दिन में हॉट हो गई है। इस सीट पर कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्व सांसद नवीन जिदल का नाम लगभग तय माने जाने पर हाईकमान ने भी इस सीट पर फोकस कर दिया है। यही कारण है कि लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की ओर से शुरू की गई परिवर्तन बस यात्रा की बस का पहिया भी दो दिन तक कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में ही घूमा। परिवर्तन बस यात्रा के कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के छह हलके कवर करने के साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पहुंचने पर यह सीट काफी हॉट हो गई है। हालांकि बृहस्पतिवार को रात ज्यादा होने पर कलायत और कैथल के कार्यक्रम रद करने पड़े, लेकिन इसके बाद शुक्रवार को यात्रा में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सारी कसर को पूरा कर दिया। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के पहुंचने पर कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट अब खास हो गई है। रात दो बजे कुरुक्षेत्र पहुंचे दिग्गज बृहस्पतिवार की रात को दो बजे के बाद बस के साथ चल रहे वीवीआइपी पूर्व सांसद नवीन जिदल के फार्म हाउस पर पहुंचे। फार्म हाउस पर करीब 15 वीवीआइपी के ठहरने की व्यवस्था की गई थी। इन वीवीआइपी में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर सहित अन्य नेता शामिल रहे। कांग्रेस के विधायक दल की नेता किरण चौधरी रात को पिपली पैराकिट में ठहरी। लेकिन सुबह सभी नेताओं ने एक साथ पूर्व सांसद के फार्म हाउस पर ही नाश्ता किया।

loksabha election banner

---- कुरुक्षेत्र लोकसभा के छह हलकों में घुमाया बस का पहिया कांग्रेस पार्टी कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट को जीतने के लिए ऐडी-चोटी का जोर लगा रही है। इसके लिए पूर्व सांसद नवीन जिदल की ओर से शुरुआत ही धमाकेदार करने की योजना तैयार की गई है। इसी योजना का ही परिणाम है कि यात्रा का शेड्यूल इस तरह से तैयार किया गया है कि दो दिन तक बस का पहिया कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में ही घूमा। बृहस्पतिवार को देर रात यात्रा को कलायत उसके बाद कैथल पहुंचते हुए रात को थानेसर हलके में पहुंच कर रात्रि ठहराव करना था। देरी के चलते रात के दोनों कार्यक्रम स्थगित करने पड़े। सुबह यात्रा थानेसर से चलकर शाहाबाद हलके में पहुंची। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी परिवर्तन बस यात्रा के साथ कुरुक्षेत्र लोकसभा के रादौर और लाडवा हलका पहुंचे।

---- सुबह नाश्ते पर जमे वीवीआइपी कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा का दायित्व राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद को सौंपा हुआ है। वह परिवर्तन बस यात्रा के साथ ही चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में चल रही इस बस यात्रा में आए दिन प्रदेश के कांग्रेसी दिग्गज शामिल रहते हैं। ऐसे में शुक्रवार की सुबह पूर्व सांसद नवीन जिदल को इन सभी दिग्गजों ने मेहमानवाजी का मौका मिला। उनके फार्म हाउस पर गुलाम नबी आजाद के साथ पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक दल की नेता किरण चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर व कांग्रेस के कई विधायक पहुंचे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.