कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं : सांसद भाटिया
सांसद संजय भाटिया ने कहा कि सीएए में विरोध करने लायक कुछ नहीं है।
जागरण संवाददाता, समालखा:
सांसद संजय भाटिया ने कहा कि सीएए में विरोध करने लायक कुछ नहीं है। लोगों में जागरूकता का अभाव है। लोग इसे सही तरीके से समझ नहीं रहे हैं। देश की एकता और अखंडता के लिए यह जरूरी है। कांग्रेस के पेट में इससे दर्द हो गया है। वह जनता को बरगला रही है। सांसद सर्विस लेन स्थित समालखा मेगा मॉल में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने 15 जनवरी को पानीपत में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हलके के हर गांव की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश पदाधिकारियों को दिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में उन्हें 11 साल बाद यहां की नागरिकता मिलती थी। अब भाजपा सरकार ने उन्हें पांच साल कर दिया है। शरणार्थियों ने। अपने देश में भेदभाव से तंग आकर यहां शरण ली है। वे बगैर नागरिकता के भी यहां रह रहे हैं। यहां के संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्हें नागरिकता देने में बुराई है। भारत में बढ़ रहे अल्प संख्यक
उन्होंने किसी समुदाय का नाम लिए बिना कहा कि आजादी के समय में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में अल्पसंख्यकों की संख्या 30 प्रतिशत के करीब थी, जो अब पाक में 3.5 प्रतिशत, बंग्लादेश में 8 प्रतिशत और अफगानिस्तान में गिनती की रह गई है। इन देशों की सरकार से परेशान होकर ही शरणार्थी भारत में आए हैं। उन्हें भारत सुरक्षित लगता है। कांग्रेस के पास देशहित का कोई मुद्दा नहीं है तो वह इसे मुद्दा बना रही है। ये रहे मौजूद
इस अवसर पर शशिकांत कौशिक, राजेश झट्टीपुर, मंजीत डिकाडला, सुरेंद्र शर्मा, जगदीश रमण, संदीप गुप्ता, जितेंद्र भापरा, सुनील शर्मा, मदन छौक्कर, रविद्र छौक्कर, सुल्तान करहंस, नायब आर्य, सुभाष व जयपाल कुहाड़, सुरेश झंडा, रामधन सैनी, पप्पु शर्मा, कुलदीप जांगड़ा, अनिल त्यागी, हरिचंद शर्मा, नरेश कौशिक, देवेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।