Move to Jagran APP

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा बोलीं, दावे विकास के, सड़कें ऐसी कि कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण भगवान का रथ तक फंस जाए Panipat News

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा थानेसर से प्रत्याशी अशोक अरोड़ा के लिए रैली करने पहुंची। उनका दावा था कि कांग्रेस की सरकार बनना तय है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 05:20 PM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 05:23 PM (IST)
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा बोलीं, दावे विकास के, सड़कें ऐसी कि कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण भगवान का रथ तक फंस जाए Panipat News
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा बोलीं, दावे विकास के, सड़कें ऐसी कि कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण भगवान का रथ तक फंस जाए Panipat News

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा का ग्राफ नीचे आ गया है। कांग्रेस का बढ़ा है। झूठ की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलती। कहते थे हम ईमानदार हैं। अलग किस्म की राजनीति करेंगे। जनता के सामने सच्चाई आ गई। हर नौकरी बेची गई। हर परीक्षा का पेपर लीक हुआ। विकास के जो दावे किए गए वो सब हवा हवाई निकले। आज कुरुक्षेत्र से श्रीकृष्ण भगवान का रक्ष निकले तो वो भी फंस जाएगा। 

loksabha election banner

सैलजा गांव अमीन में थानेसर से प्रत्याशी अशोक अरोड़ा की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचीं।  उन्होंने कहा कि अब भाजपा के पैरों के नीचे से जमीन खिसक रही है। इसलिए प्रदेश में इनके बड़े-बड़े नेता आ रहे हैं। अब लोग इन्हें जान गए हैं। 

उन्होंने कहा कि नारों से बात नहीं बनेगी। किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात हो या युवाओं को रो•ागार देने की बात हो, अपराध बढ़ रहा है। भाजपा के घोषणा-पत्र पर सैलजा ने कहा कि वह इसको सपनों का हरियाणा कहते हैं। पहले 150 झूठ 150 सपने दिखाए थे, अब 250 सपने दिखा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के नाम पर करोड़ों रुपये जेब में डाल लिए गए। सरकार कर्ज ले रही है और दूसरी तरफ लोगों का पैसा बर्बाद कर दिया। लोगों का पैसा ये अपने ऊपर लगा रहे हैं। कुरुक्षेत्र में न तो एयरपोर्ट आया और न ही हरिद्वार की रेल चली। ज्योतिसर का पानी तो चल नहीं पाया। नगर परिषद में भी एक परिवार ने जमकर भ्रष्टाचार फैलाया। 

सैलजा ने कहा कि कांग्रेस ने जो कहा है वो करके दिखाया। आगे भी करके दिखाएंगे। सरकार आने पर लड़कियों को नौकरी में एक तिहाई आरक्षण देंगे। महिलाओं को 50 प्रतिशत हिस्सा पंचायती राज में देंगे। बुढ़ापा पेंशन 5100 रुपये करेंगे।

कांग्रेस चाहती थी अरोड़ा आएं

सैलजा ने कहा कि कांग्रेस के लोगों की मांग थी कि अशोक अरोड़ा को पार्टी में ले आओ। वे अब सही जगह में आए हैं। पहले जहां थे वो घर टूट गया ये बेचारे वहां क्या करते। अब कांग्रेस में ये हमारे बड़े नेताओं में शामिल हो गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.