सीएम की घोषणा करें तो कांग्रेस की बनेगी सरकार : कर्ण ¨सह कादियान
विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो जाए तो हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
जागरण संवाददाता, पानीपत : विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो जाए तो हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रदेश का नेतृत्व भी बदलना चाहिए। नेतृत्व उन्हें मिले जो जनता का काम करवा सके। जीटी रोड स्थित एक निजी होटल में बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण ¨सह कादियान ने कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कागजी कार्रवाई पर ज्यादा जोर देती है। काम करने में रुचि नहीं लेती है। डाहर गांव में महिला कॉलेज को मंजूरी मिले तीन साल से ज्यादा समय बीत गए। एक ईंट भी नहीं लगी है। शुगर मिल शि¨फ्टग का मामला फाइलों में अटका है। सिवाह का बस अड्डा बस पत्थर रखने तक ही सीमित है। भाजपा सरकार उन किसानों को मुआवजा देने की बात कह रही है जिनके 80 फीसद फसल खराब हो गए। इसका कोई मायने नहीं है। सरसों तो इसमें शामिल नहीं है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों में गड्ढे ही गड्ढ़े हैं। बिजली की समस्या गंभीर है। नांगलखेड़ी गांव में छह मई को पंचायत भवन में सुबह 11 बजे से एक रैली करेंगे। रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा रैली को संबोधित करेंगे।
कादियान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से वे चुनाव लड़ेंगे। इस अवसर पर पूर्व सरपंच सुंदरलाल वधवा, मुकेश सैनी, नरेंद्र, राजबीर कादियान, सुरेंद्र कादियान, बुड़शाम के राम ¨सह व रामचंद्र कादियान (वार्ड 14) मौजूद थे।