तीसरे दिन भी जारी रही कंपनी और नाला गैग की हड़ताल
पूरा मानदेय न मिलने से नाराज जेबीएम कंपनी के कर्मचारियों व नाला गैंग का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। सफाई कर्मियों के धरने पर बैठने के कारण शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे पड़े है।
जागरण संवाददाता, पानीपत : पूरा मानदेय न मिलने से नाराज जेबीएम कंपनी के कर्मचारियों व नाला गैंग का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। सफाई कर्मियों के धरने पर बैठने के कारण शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे पड़े है। धरने का नेतृत्व कर रहे प्रधान सुभाष चंडालिया का कहना है कि कंपनी कर्मियों का शोषण कर रही है। समय पर कर्मचारियों को वेतन न मिलने से उनके घरों के चूल्हे ठंडे पड़े है। वहीं कंपनी के अधिकारी नगर निगम से पेमेंट न मिलने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते है। बुधवार सुबह लगभग 10 बजे धरने पर बैठे कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों पर उनकी सुनवाई न करने का आरोप लगाया। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगे मानी जाने तक वे धरना स्थल पर डटे रहेंगे।