Move to Jagran APP

लेडी कमिश्नर से जरा बचके लापरवाह कर्मीं, लेती हैं तुरंत एक्शन, कर देती हैं सस्पेंड

डॉ. प्रियंका सोनी ने जब से निगम कमिश्नर का चार्ज संभाला है, लापरवाही कर्मचारियों और अधिकारियों की खैर नहीं है। शहर में गंदगी तो कभी ड्यूटी से नदारद रहने वालों पर कार्रवाई कर रहीं।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Wed, 28 Nov 2018 06:11 PM (IST)Updated: Thu, 29 Nov 2018 10:42 AM (IST)
लेडी कमिश्नर से जरा बचके लापरवाह कर्मीं, लेती हैं तुरंत एक्शन, कर देती हैं सस्पेंड
लेडी कमिश्नर से जरा बचके लापरवाह कर्मीं, लेती हैं तुरंत एक्शन, कर देती हैं सस्पेंड

पानीपत, जेएनएन। नगर निगम कमिश्नर का चार्ज संभालने के बाद डॉ. प्रियंका सोनी ने एक के बाद एक लापरवाह कर्मियों और अधिकारियों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी। नगर निगम में इनका खौफ छाया हुआ है। जानने के लिए पढ़ें दैनिक जागरण की ये खबर।

prime article banner

नगर निगम के बाबू सुबह कार्यालय में हाजिरी लगा दिनभर अपनी सीटों पर नहीं बैठते। वे कार्यालय में काम करने के वक्त बाजारों में जाकर अपने घर के काम निपटा रहे हैं। जबकि शहर के लोग प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने और दूसरे कार्यों के लिए उनकी सीटों के चक्कर लगाते रहते हैं। 

18 कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं मिले
नगर निगम कमिश्नर डॉ. प्रियंका सोनी के पालिका बाजार स्थित कार्यालय के औचक निरीक्षण में 18 कर्मचारी अपनी सीटों पर नहीं मिले। इनमें तीन-चार कर्मचारी स्थायी और बाकी आउटसोर्सिंग के तहत लगे हुए हैं। कमिश्नर ने इनको नोटिस देकर सात दिन में जवाब मांगा है।

priyanka soni

 नगर निगम कमिश्नर प्रियंका सोनी।

सवा बारह बजे पहुंची थीं निरीक्षण करने
नगर निगम कमिश्नर डॉ. प्रियंका सोनी मंगलवार दोपहर बाद करीब 12:15 बजे नगर निगम के पालिका बाजार स्थित कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंची। कमिश्नर के एकाएक कार्यालय में आया देख अधिकारियों और कर्मचारियों की सांसे फूल गई। कमिश्नर ने कार्यालय की हर ब्रांच में पहुंचकर कर्मचारियों की हाजिरी ली। उन्होंने खाली पड़ी सीटों पर कर्मचारियों के न मिलने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह से कर्मचारियों का गैरहाजिर होना गंभीर विषय है। अधिकारी व कर्मचारी इमानदारी और लग्न के साथ अपना कार्य करें।  

प्रॉपर्टी टैक्स सबसे बड़ी ब्रांच 
नगर निगम के पालिका बाजार स्थित कार्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स समेत करीब एक दर्जन ब्रांच हैं। इस ब्रांच की जिम्मेदारी ईओ अरुण भार्गव पर हैं। वे मंगलवार को नगर निगम चुनाव की बैठक में व्यस्त रहे। उनकी व्यस्तता का फायदा कर्मचारियों ने पूरी तरह से उठाया। 

सफाई दारोगा पर गैरहाजिरी की पहले गिर चुकी है गाज 
नगर निगम कमिश्नर डॉ. प्रियंका सोनी ने गत दिनों वार्ड-3 में सफाई कार्य का निरीक्षण किया था। उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर सफाई कर्मचारियों की हाजिरी ली। जिसमें 23 में से 14 कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए थे। कमिश्नर ने कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। कमिश्नर ने नौ कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए थे और सफाई दारोगा राजपाल को लापरवाही मिलने पर सस्पेंड कर दिया था। कमिश्नर इससे पहले भी एक सफाई दारोगा को भी सस्पेंड कर चुकी हैं।  

कमिश्नर ने चुनाव के लिए अधिकारियों की ली बैठक
नगर निगम कमिश्नर डॉ. प्रियंका सोनी ने मंगलवार को सुबह अपने कार्यालय में निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में प्रशासन के आदेशों की पालना की जानी है। उनके मांगने पर मैनपावर और पूरा सामान उपलब्ध कराया जाए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.