Move to Jagran APP

कैथल में कंबाइन मालिक की हत्‍या, खेत में चारपाई पर पड़ा था खून से लथपथ शव

कैथल में खेत में गेहूं कटाई पर गए कंबाइन मालिक की हत्या कर दी गई। खून से लथपथ मिला शव। सीवन के गांव ककहेड़ी में देर रात हुई वारदात नहीं लगा हत्यारों का सुराग। 25 साल का था युवक मुनीष साथ में काम कर रहे थे तीन कर्मचारी।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 11:59 AM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 11:59 AM (IST)
कैथल में कंबाइन मालिक की हत्‍या, खेत में चारपाई पर पड़ा था खून से लथपथ शव
कैथल के मृतक मुनीष का फाइल फोटो।

कैथल, जेएनएन। कैथल के खंड सीवन के गांव ककहेड़ी में देर रात एक युवा कंबाइन मालिक मुनीष की हत्या कर दी गई। वह गांव के ही एक किसान राजकुमार के खेतों में अपनी कंबाइन और तीन कर्मचारियों के साथ गेहूं कटाई के लिए गया था। इस दौरान वह खाना खाकर खेत में बने कमरे में सो गया। काम खत्म होने के बाद जब एक कर्मचारी उसे उठाने गया तो चारपाई पर खून से लथपथ उसका शव पड़ा देखा। रात करीब एक बजे इस घटना की सूचना उसके स्वजनों को दी गई। सीवन पुलिस थाने से मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को सिविल अस्पताल कैथल पहुंचाया।

loksabha election banner

पुलिस को गांव ककहेड़ी निवासी राजबीर ने बताया कि उसका भतीजा मुनीष खुद की कंबाइन रखता था। उसने कंबाइन पर ड्राइवर, हेल्पर और एक मैकेनिक रखा हुआ था। ड्राइवर जयप्रकाश, हेल्पर कमल और मैकेनिक कर्मवीर भी बीती रात उसके साथ गेहूं कटाई के लिए गए थे। वह गांव के ही किसान राजकुमार राणा के खेतों में कटाई कार्य के लिए गए थे। रात करीब 11 बजे मुनीष खाना खाकर खेत में बने कमरे में जाकर चारपाई पर सो गया। बाकी तीनों लोग कंबाइन पर चले गए और गेहूं कटाई शुरु कर दी।

करीब एक बजे काम खत्म होने के बाद जब हेल्पर कमल मुनीष को उठाने के लिए कमरे में गया तो देखा कि मुनीष के सिर से खून बह रहा था। खून से लथपथ चारपाई पर वह बेसुध पड़ा था। किसी तेज धार हथियार से मुनीष के सिर पर हमला किया गया था। कमल ने अपने दोनों साथियों को बुलाया और फिर मुनीष के स्वजनों को फोन करके सूचना दी गई। साथ ही सीवन थाना पुलिस को भी वारदात की जानकारी दी गई। रात में ही मुनीष को सिविल अस्पताल कैथल लेकर आया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीवन थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि कंबाइन पर काम कर रहे कर्मचारियों के बयान लिए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया यह हत्या का ही मामला है। 11 से एक बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया गया है। तफ्तीश शुरु कर दी गई है।

छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था मुनीष

मुनीष के चाचा राजबीर ने बताया कि वह छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। चार बहनों की शादी हो चुकी है। उसका बड़ा भाई तरसेम पुर्तगाल में स्थायी नागरिक है। मुनीष की भी शादी की बात चल रही थी।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.