Move to Jagran APP

Weather Update: शीतलहर और धुंध ने बढ़ाई परेशानी, जानिए कब से परिवर्तन‍शील होगा मौसम

शीतलहर और धुंध छाने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई। धुंध की वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे पर वाहन काफी धीरे गति से निकलते दिखे। वहीं केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में साफ मौसम रहेगा।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 11:29 AM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 11:29 AM (IST)
Weather Update: शीतलहर और धुंध ने बढ़ाई परेशानी, जानिए कब से परिवर्तन‍शील होगा मौसम
पानीपत सहित आसपास के जिलों में कोहरा छाया।

पानीपत/करनाल, जेएनएन। पानीपत सहित आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह फिर धुंध छा गई। जिस कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। धुंध के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। धुंध के साथ शीतलहर भी जारी है।

loksabha election banner

करनाल में मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 100 फीसदी दर्ज की गई। हवा 3.2 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। लेकिन शीत लहर लोगों को परेशान करेगी। बर्फीली हवाएं अभी सताएगी। मौसम विभाग की मानें तो एक बार 21 जनवरी से मौसम शुष्क होगा। इसके बाद फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

इस माह के अंत तक न्यूनतम तापमान फिर से 5.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रधान वैज्ञानिक डा. दलीप गोसाईं ने कहा कि मौसम की जो परिस्थितियां बनी हुई हैं उसका गेहूं की फसल को फायदा है, कोई नुकसान नहीं है। यदि आने वाले समय में जनवरी माह में बरसात भी होती है तो उसका गेहूं की फसल को फायदा ही होगा। किसानों से अपील है कि यदि रात का तापमान ज्यादा नीचे आ जाए तो वह अपनी सब्जियों की फसल में हल्का पानी जरूर लगाएं, इससे वह नुकसान से बचते हैं। फसलें पाले से खराब होने से बच सकती है।

पानीपत में हवा ने सताया

मंगलवार की सुबह लोगों के लिए राहत लेकर आई। बादल और कोहरे से छुटकारा मिलने पर सुबह नौ बजे ही सूर्य देव के दर्शन होने पर खिली धूप ने ठंड से छुटकारा दिलाया। ऐसे में सुबह साढ़े दस बजे ही न्यूनतम तापमान जहां 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। वहीं अन्य दिनों की अपेक्षा हवा की गति में भी बदलाव हुआ। पूर्वी की बजाय पश्चिमी हवा चली। जो 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार रही। हालांकि नमी 80 फीसद दर्ज हुई।

गौरतलब है कि पिछले पांच दिनों से लगातार कोहरे के साथ बर्फीली हवाएं लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई थी। सूर्य के दर्शन तक नहीं हो पा रहे थे। कोहरे व ठंड के लोगों का निकलना दूभर हो रहा था। सोमवार को भी दिन भर शीत लहरी चली। दोपहर बाद कुछ देर के लिए हलकी सी धूप निकली। शाम को फिर से कोहरा छाने लगा। लेकिन मंगलवार की सुबह की शुरूआत धूप के साथ ही हुई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दो दिन बाद मौसम बदलने के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान से जम्मू कश्मीर की ओर मूव कर रहा है। इससे विंड पैर्टन बदलकर पूर्वी दक्षिणी हो जाएगा। जिसके चलते 21 व 22 जनवरी को बारिश की संभावना बन रही है। हालांकि बुधवार को भी मौसम पुरी तरह से साफ रहेगा।

रविवार तक ये तापमान रहने की संभावना

बुधवार - अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस

वीरवार - अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस

शुक्रवार - अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस

शनिवार - अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस

रविवार - अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस

बारिश की संभावना

कैथल में भी धुंध छा गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से रविवार तक बरसात होने का अनुमान है। जिस कारण इससे पहले सुबह के समय धुंध छा रही है। मंगलवार को सेामवार की अपेक्षा न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.4 सेल्सियस था, जो घटकर 7.5 डिग्री हुआ है। ऐसे में तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है। ठंड बढ़ने के बाद लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए। सुबह के समय छा रही धुंध से गेहूं की फसल को काफी फायदा मिल रहा है। इसके साथ ही रात के समय पाला पड़ने से भी फसल में अधिक फुटाव होगा, जिससे अच्छी पैदावार होगी। कृषि विज्ञानी डा. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार से रविवार को अासमान में बादल छाए रहने के साथ बरसात की संभावना है।  जबकि शुक्रवार तक सुबह के समय ऐसे ही धुंध छाएगी और दोपहर बार मौसम साफ रहेगा। मंगलवार को सुबह के समय न्यूनतम तापमान 7.5 सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.