Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana News: CM मनोहर करेंगे राम रथ पर पुष्प वर्षा व पूजा-अर्चना, डेरा बाबा जोध सचियार में छकेंगे लंगर

    By Ram kumar Edited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Sun, 21 Jan 2024 05:00 AM (IST)

    सीएम मनोहर लाल राम रथ मंदिर पर पुष्प वर्षा के साथ पूजा-अर्चना करेंगे और वो कार्यक्रम में डेरा जोध सचियार में लंगर भी करेंगे। इसको लेकर श्री राम भव्य शोभायात्रा की आयोजन समिति ने सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें सांसद संजय भाटिया विधायक महिपाल ढांडा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट समेत कई लोगों ने भाग लिया।

    Hero Image
    प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे राम रथ पर पुष्प वर्षा के साथ पूजा-अर्चना (फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, पानीपत। श्री राम भव्य शोभायात्रा की आयोजन समिति ने सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

    इसमें सांसद संजय भाटिया, विधायक महिपाल ढांडा, विधायक प्रमोद विज, जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, गजेंद्र सलूजा, सनातन धर्म संगठन के प्रधान कृष्ण रेवड़ी, दशहरा कमेटी के प्रधान रमेश माटा, अवध धाम सेवा समिति से वेद पराशर, विजय जैन, मेयर अवनीत कौर ने भाग लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डेरा जोध सचियार में करेंगे लंगर 

    सीएम मनोहर लाल राम रथ मंदिर पर पुष्प वर्षा के साथ पूजा-अर्चना करेंगे। वो कार्यक्रम में डेरा जोध सचियार में लंगर भी करेंगे। सांसद संजय भाटिया ने बताया कि शोभायात्रा में आने वाले बुजुर्गों, महिला श्रद्धालुओं व बच्चों के लिए ऑटो व ई-रिक्शा फ्री में चलाए गए हैं।

    500 से 700 ई-रिक्शा की ड्यूटी आयोजन समिति द्वारा लगाई गई है। श्रद्धालुओं, साधु संतों व अयोध्या के अंदर कार सेवा करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। नगर की सभी धार्मिक, सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाएं राम मंदिर पर पुष्प वर्षा करेंगी।

    कांग्रेस नेता भी करेंगे पुष्प वर्षा

    सांसद ने बताया कि कांग्रेस नेता बुल्लेशाह भी राम रथ पर पुष्प वर्षा करेंगे। महिला श्रद्धालु सिर पर रामायण व गीता रखकर भ्रमण करेंगी। इस्कान के 250 रसकिन द्वारा वृंदावन की तर्ज पर भजन व नृत्य किया जाएगा। साथ ही मनोहरी झांकियां निकलेंगी।

    ये लोग होंगे रथ पर सवार

    रथ पर सवार होंगे साधु संतआयोजन समिति ने बताया कि मुरथल से स्वामी दयानंद सरस्वती, अवध धाम मंदिर के दाऊजी महाराज, प्रेम मंदिर से स्वामी कांता देवी महाराज, ब्रह्म ऋषि महाराज, वेद गोस्वामी महाराज, निरंजन पाराशर, कथा वाचक पं. राधे राधे महाराज आदि संत रथ पर विराजमान होकर शोभायात्रा में भाग लेंगे।

    ये लोग रहे मौजूद

    इस मौके पर विजय सहगल, कृष्ण रेवड़ी, रमेश माटा, वेद पाराशर, रविंदर भाटिया, चेतन तनेजा, सुनील ग्रोवर, अशोक नारंग, डॉ. रमेश योग, विपिन चुघ, रमेश नांगरू, विकास, राजीव भाटिया, बलराम नंदवानी, पार्षद विजय जैन आदि मौजूद रहे।